- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

यंगिस्तान का रांची में कमाल : इंगलैंड को 5 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज पर भारत ने किया 3-1 से कब्जा

रांची : जेएससीए स्टेडियम में भारत और इंगलैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने इंगलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने हॉफ सेंचुरी लगाई। रोहित के आउट होने के बाद मैच एक समय फंसता हुआ नजर आया तो गिल ने जुरेल के साथ मिलकर शानदार पारी खेली और भारत को मैच जीत दिलाया। रांची में भारतीय टीम का रिकार्ड टेस्ट मैचों में शानदार रहा है। अब तक खेले गए 3 टेस्ट में भारत ने दो मैच जीता है और एक मैच बिना नजीते का रहा है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंगलैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाये थे। जवाब में भारतीय टीम 307 पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में अश्विन और कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंगलैंड की पूरी टीम को 145 रनों पर ऑल आउट कर दिया था।भारत ने 192 का लक्ष्य 5 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।

See also  ‘देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे, मैं उनके साथ खड़ा हूं’,....राहुल गांधी का बड़ा बयान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now