- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

JSSC प्रश्नपत्र लीक मामले में रांची,पटना और चेन्नई में SIT का छापा, 11 हिरासत में

JSSC नियुक्तियों में अब प्रारंभिक परीक्षा और निगेटिव मार्किंग लागू होगी, कार्मिक विभाग ने नियमावलियों में संशोधन कर अधिसूचना जारी की

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) की झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 पेपर लीक मामले में एसआईटी ने रांची, पटना और चेन्नई में छापेमारी की। एसआईटी ने इस मामले में कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें से 5 लोगों की संलिप्तता की जानकारी पुलिस को मिली है। वही अन्य छह संदिग्धों से एसआईटी की पूछताछ जारी है। चेन्नई से दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो बिहार के रहने वाले बताये जाते है। हालांकि एसआईटी प्रमुख डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इसी मामले में पटना से एक युवक को एसआईटी ने पकड़ा है, जिससे पूछताछ जारी है।
जिन 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनमें से कोई भी जेएसएससी का कर्मचारी नहीं है। इनमें कुछ ऐसे लोग है, जिन्होने प्रश्नपत्र वायरल किया था। इसके अलावा इसमें कई अप्रत्यक्ष रूप से इस गिरोह से जुड़े बताये जा रहे है। इस मामले में जेएसएससी के कनीय पदाधिकारियों से भी आठ फरवरी को एसआईटी ने पूछताछ की थी। इस मामले में जेएसएससी की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी, उप सचिव संजय कुमार साह, अवर सचिव हरेंद्र किशोर राम और प्रधान आप्त सचिव संतोष कुमार ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर एसआईटी के पुलिस अफसरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पेपर लीक मामले में संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी ने ही नामकुम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि 28 जनवरी को तृतीय पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा थी, इसी दिन दोपहर में ई-मेल के जरिये सामान्य ज्ञान परीक्षा के उत्तर विकल्प के साथ चार पेज में भेजे गए थे। मिलान करने पर प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद परीक्षा की अगली तिथि 4 फरवरी तय की गई थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

See also  JSSC पेपर लीक मामलाः ED करेगी अब मामले की जांच, BJP ने उठाई थी CBI जांच की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now