यूपी में कांग्रेस समाजवादी पार्टी में 11 सीटों पर डील , अखिलेश यादव ने X पर दी जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2024

Akhilesh Rahul gandhi

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफ़र दिया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि “कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। UP कांग्रेस ने है समाजवादी पार्टी के एतराज़ जताया बताया जा रहा है कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने इसे एकतरफ़ा फ़ैसला बताया है।

हालाँकि कांग्रेस के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ़ से आया है फ़ैसला  एक शुभ संकेत माना जा रहा है क्योंकि बिहार और बंगाल में ‘इंडिया’ गठबंधन को नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के लिए भी नाराज़ होने से बड़ा झटका लगा है । आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ था कांग्रेस को सिर्फ़ एक सीट  मिली थी जबकि राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव हार गए थे।

See also  चास मेयर भोलू पासवान का मेरी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध! पति ने वीडियो वायरल कर किया दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now