उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफ़र दिया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि “कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। UP कांग्रेस ने है समाजवादी पार्टी के एतराज़ जताया बताया जा रहा है कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने इसे एकतरफ़ा फ़ैसला बताया है।
हालाँकि कांग्रेस के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ़ से आया है फ़ैसला एक शुभ संकेत माना जा रहा है क्योंकि बिहार और बंगाल में ‘इंडिया’ गठबंधन को नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के लिए भी नाराज़ होने से बड़ा झटका लगा है । आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ था कांग्रेस को सिर्फ़ एक सीट मिली थी जबकि राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव हार गए थे।



