Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | झारखंड विस में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 10 वर्षाे में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई

झारखंड विस में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 10 वर्षाे में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई

Prashant Singh
March 4, 2022 10:56 PM
By
Prashant Singh
4 years ago
Share
vidhansabha
SHARE

वर्ष 2022-23 में जीएसडीपी स्थिर मूल्य पर 6.15 प्रतिशत और वर्तमान मूल्य पर 10.72 प्रतिशत रहने का अनुमान
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन ं बुधवार को वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को सभा पटल पर रखा।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2022-23 में झारखंड के जीएसडीपी में स्थिर मूल्य पर 6.15 प्रतिशत और वर्तमान मूल्य पर 10.72 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इनका इस वर्ष स्थिर मूल्य पर 2.62 हजार करोड़ रुपये और वर्त्तमान मूल्य पर 4 लाख 2 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जबकि झारखंड की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2011-12 में 41254 रुपया था, वर्ष 2021-22 में स्थिर मूल्य पर इसका 57180 रुपये और वर्त्तमान मूल्य पर 85485 रुपये होने का अनुमान है। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में स्थिर मूल्य पर इसमें 7.1 प्रतिशत और वर्त्तमान मूल्य पर 13.1 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है। जबकि वर्त्तमान मूल्य पर झारखंड की प्रति व्यक्ति आय पिछले 10 वर्षाें में दोगुनी से अधिक हो गयी है।

जीएसडीपी देश के जीडीपी से 2 प्रतिशत से भी कम

See also  दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, विशेष विमान से पिता को लेकर दिल्ली गए हेमंत सोरेन

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार झारखंड का भौगोलिक क्षेत्र देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 2.4 प्रतिशत है और देश की लगभग 2.7 प्रतिशत आबादी यहां रहती है, लेकिन इसका जीएसडीपी देश के जीडीपी के 2 प्रतिशत से भी कम है।  झारखंड की स्थिर (2011-12) कीमतों पर जीएसडीपी वर्ष 2011-12 में 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपया था, चालू वित्त वर्ष (2021-22) में इसके 2 लाख 47 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इस प्रकार इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार अर्थव्यवस्था ने 2020-21 के कोविड-19 महामारी की पहली लहर और लॉकडाउन के बाद एक सुधार दिखाया है। कोविड-19 की पहली लहर और लॉकडाउन ने भारतीय अर्थव्यवस्था और उसके राज्यों की अर्थव्यवस्थाओं को बुरी तरह प्रभावित किया था। झारखंड की जीएसडीपी वर्ष 2020-21 में 4.7 प्रतिशत से कम हुआ था, जबकि भारत के जीडीपी में इस वर्ष 7.3 प्रतिशत की कमी आयी थी।

जीडीपी 1.67प्रतिशत होने का अनुमान

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2000-01 में जिस वर्ष राज्य का गठन हुआ था, उस वक्त राज्य की वास्तविक जीएसडीपी देश की वास्तविक जीडीपी का 1.52 प्रतिशत था, लेकिन वर्ष 2021-22 में इसके देश के जीडीपी का 1.67 प्रतिशत होने का अनुमान है।

See also  धनबाद पीएन सिंह और चतरा सुनील सिंह का टिकट कटना तय, पहली लिस्ट में नाम नहीं

बिहार-यूपी से प्रति व्यक्ति आय अधिक
वर्ष 2019-20 में झारखंड की प्रति व्यक्ति केवल तीन राज्यों मणिपुर, उत्तर प्रदेश और बिहार से अधिक रही। बिहार की प्रति व्यक्ति आय झारखंड की तुलना में लगभग 46 प्रतिशत कम थी, जबकि उत्तर प्रदेश और मणिपुर की प्रति व्यक्ति इससे लगभग 22 प्रतिशत और 5.8प्रतिशत कम थी।

आर्थिक मंदी , कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन का पड़ा असर

2019-20 की आर्थिक मंदी से भारत और झारखंड दोनों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई। भारत की तरह झारखंड का जीएसडीपी वर्ष 2019-20 में केवल 4 प्रतिशत की दर से बढ़ा। वहीं आर्थिक मंदी के बाद कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन हुआ। इस कारण देश की जीडीपी में 7.3प्रतिशत की कमी आयी, जबकि झारखंड की जीएसडीपी में 4.7प्रतिशत की कमी आयी थी। हालांकि झारखंड की अर्थव्यवस्था अब इस महामारी से पूरी तरह से रिकवर हो गयी है।

मुद्रास्फीति की दर कम रही

झारखंड की मुद्रास्फीति दर न केवल राष्ट्रीय दर से कम रही, बल्कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भी कम रही है। नंबर 2021 में जहां भारत की मुद्रास्फीति की दर 4.91 प्रतिशत थी, वहीं झारखंड में यह 2.6प्रतिशत थी।

See also  बीजेपी के पूर्व सांसद कांग्रेस में होंगे शामिल, रांची लोकसभा क्षेत्र से हो सकते है उम्मीदवार

46.16प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे
नीति आयोग की हाल ही में जारी राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक बेसलाइन रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 46.16प्रतिशत लोग गरीब है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी का प्रतिशत 50.93प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में यह 15.26प्रतिशत है। यह रिपोर्ट एनएफएचएस-4 सर्वेक्षण 2015-16 पर अधारित है। इसके बाद उन क्षेत्रों में जो बहुआयामी गरीबी का संकेतक है,उसमें काफी प्रगति हुई है।

रांची,धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर में कम गरीबी
राज्य में गरीबी की घटनाओं में व्यापक स्थानिक भिन्नता है। धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची और पूर्वी सिंहभूम जिलों में जो पूर्व में दक्षिण-पूर्व तक फैले हैं, इन जिलों में कम गरीबी है।ये सभी जिले ज्यादा शहरीकृत और यहां उद्योग एवं खनिज संपदा है। दूसरी तरफ राज्य के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर पूर्वी और दक्षिणी भागों में गरीबी बहुत अधिक है, इन जिलों में साहेबगंज, पाकुड़, चतरा और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article amba02 बाबा मंदिर में अंबा प्रसाद के अपमान का मामला विधानसभा में उठा
Next Article abhishek anand झारखंड में भी इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

2 hours ago
सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण राम में जमीन परा सोये थे दोनों

सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों

8 hours ago
राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बीजेपी ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बीजेपी ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

1 day ago
रांची के मांडर में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई, 12 घंटे में नाबालिग समेत 12 को किया गिरफ्तार

रांची के मांडर में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई, 12 घंटे में नाबालिग समेत 12 को किया गिरफ्तार

1 day ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?