रांची में स्कूल की बस पर गिरा पेड़, बाल-बाल बची बच्चों की जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2026

रांची में स्कूल की बस पर गिरा पेड़, बाल-बाल बची बच्चों की जान

रांचीः शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के दौरान स्कूल बस पर पेड़ गिर गया। डोरंडा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी के पास हुए इस हादसे में स्कूल के छात्र बाल-बाल बच गए।

तेज आंधी और बारिश के बीच बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बस का अगला हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, बस चालक की सूझबूझ के कारण बस में सवार बच्चों को किसी तरह की चोट नहीं आई।

1200 675 27714083 546 27714083 1790309380970
स्कूल जा रही थी बस

डोरंडा के एजी मोड़ के पास तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बताया कि बारिश और तेज हवा के बीच बस बच्चों को लेकर जा रही थी।इसी दौरान सड़क किनारे लगा एक बड़ा पेड़ अचानक बस के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरता देख चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर बस रोक दी। घटना की सूचना डोरंडा थाना पुलिस के साथ रांची नगर निगम की टीम को दी गई।

See also  झारखंड में ठंड से परेशान लोगों को राहत के संकेत, अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

 

सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और रास्ता साफ कराया। इसके बाद स्कूल बस को वहां से आगे रवाना किया गया और यातायात सामान्य हुआ।घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि हादसे में बस चालक और किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now