पाकिस्तान में पहचान देखकर 9 लोगों की गोली मारकर हत्या, बलूचिस्तान में बड़ा टेरर अटैक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

पाकिस्तान में पहचान देखकर 9 लोगों की गोली मारकर हत्या, बलूचिस्तान में बड़ा टेरर अटैक

डेस्कः पाकिस्तान में फिर बड़ा अटैक हुआ है, जिसमें हमलावरों ने 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर है कि हमलावरों ने एक बस को रोका और यात्रियों को उतारकर गोली मार दी थी। बलूचिस्तान के अधिकारी इसे आतंकवादी घटना बता रहे हैं। इस साल मार्च में ही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक कर लिया था।

पटना में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में छात्र को मारी गोली, CCTV फुटेज के सहारे हो रही है आरोपियों की तलाश
जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कम से कम 9 लोगों की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि क्वेटा से लाहौर जाने वाली बस में सवार यात्रियों को उतारकर अगवा किया और गोली मार दी। घटना उत्तरी बलूचिस्तान के पास झोब शहर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने बस को रोका, यात्रियों को उतारा और चुनकर पहचान कर 9 लोगों की हत्या कर दी।

See also  इंस्टाग्राम पर सुफियान बना लड़की, महिला को फंसाकर होटल बुलाया, रेप कर बनाई अश्लील वीडियो, 1.5 लाख ठगे

Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष से धरती पर 14 जुलाई को लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, नासा ने किया एलान
झोब पुलिस उपायुक्त नावेद आलम ने कहा कि यात्रियों को वाहनों से अगवा करने के बाद उन्हें गोली मारी गई थी। उन्होंने कहा कि शवों को बलूचिस्तान के बारखान जिले के रेखनी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने घटना की निंदा की और उसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादियों ने यात्रियों को बस से उतारा, पहचान की और बेरहमी से 9 मासूम पाकिस्तानियों की हत्या कर दी।’

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक
रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फिलहाल, उनकी तलाश जारी है।मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इसे ‘खुला आतंकवाद’ बताया और तार फित्ना ए हिन्दुस्तान से जोड़े। बुगती का कहना है कि हमलावरों ने जानबूझकर पाकिस्तानी पहचान के कारण मासूम नागरिकों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों ने एक बार फिर अपना डरपोक रवैया दिखाया है। साथ ही कहा है कि मासूमों का खून व्यर्थ नहीं होगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश के खिलाफ युद्ध है और हमारा जवाब मजबूत और निर्णायक होगा।

See also  रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग और पुलिस में मुठभेड़, सनी सिंह एनकाउंटर में घायल, पिस्टल बरामद

कंगना रनौत को सांसद बनकर मजा नहीं आ रहा, बोली- नाली-सड़क की शिकायतें आती हैं…
इस बीच चरमपंथियों ने क्वेटा, लोरालाई और मस्तुंग में तीन आतंकवादी हमले भी किए लेकिन बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने दावा किया कि सुरक्षा बलों ने इन हमलों को नाकाम कर दिया।बलूचिस्तान मीडिया में अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि चरमपंथियों ने रात के दौरान प्रांत में कई जगहों पर हमले किए और सुरक्षा चौकियों, सरकारी प्रतिष्ठानों, थानों, बैंकों और संचार टावरों को निशाना बनाया।स्थानीय डिप्टी कमिश्नर हबीबुल्लाह मुसाखेल के अनुसार, हमलावरों की संख्या लगभग 10 से 12 थी। उन्होंने सुरक्षा बलों पर भी रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) और स्वचालित हथियारों से हमला किया और उसके बाद भाग निकले। सुरक्षाबलों ने पीछा किया, लेकिन हमलावर अब तक फरार हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now