पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा, अमेरिका और ब्रिटेन के लिए किया गंदा काम…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

pakistan defence minister

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की जुबान से सच्चाई सामने आई है । एक इंटरव्यू में आसिफ ने स्वीकार किया कि “हम पिछले तीन दशकों से अमेरिका का गंदा काम कर रहे हैं।”

पाकिस्तान करता रहा है गंदा काम

स्काई न्यूज की पत्रकार याल्दा हकीम के सवाल कि पाकिस्तान का आतंकवादी गतिविधियों के पनाहगाह है तो इस रक्षा मंत्री ने कहा कि हम तीन दशकों से अमेरिका और ब्रिटेन के लिए ये गंदा काम करते रहे हैं। ये हमारी गलती थी । सोवियत संघ के साथ युद्ध में हम नहीं पड़ते तो हमारा ये इतिहास नहीं होता ।

भारत के हमले का है डर

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्काई न्यूज की पत्रकार याल्दा हकीम के इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आरोप निराधार हैं और उनके पास कोई सबूत नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “पाकिस्तान भारत के किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए पहले से तैयार है।”

भारत का कड़ा रुख, पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने के आसार

भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह आतंक के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है। पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान पर कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने की संभावना है। भारत ने पहले ही कई कड़े कदम उठाए हैं, जिनमें वीज़ा निलंबन, अटारी बॉर्डर बंद करना और इंदुस जल संधि को निलंबित करना शामिल है।

See also  पाकिस्तानी आर्मी में बगावत की खबर, आसिफ मुनीर हिरासत को हिरासत में लिया गया, शमशाद मिर्जा को बनाया जा सकता है नया चीफ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now