पटनाः बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री पद छोड़ने को लेकर दिये गये इस्तीफा पत्र को लेकर लोग तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे है।
बिहार में नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा,ये नाम है रेस में आगे
दिलीप जायसवाल ने बिहार में कैबिनेट विस्तार से पूर्व मंत्री पद से इस्तीफा दिया। हाथ से लिखे गये इस पत्र में अशुद्धियां की भरमार है। चार लाइन के इस्तीफा में 5 गलतियां दिखाई दे रही है। बिहार, डॉक्टर, सूचित, इस्तीफा, कार्यवाही गलत लिखा गया है।

JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी
विपक्ष ने इस पूरे मामले को गंभीरता से उठाया है और इसको लेकर बीजेपी और दिलीप जायसवाल पर निशाना साधा है। ऑफिस ऑफ तेजस्वी यादव की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया है कि ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल हैं। अभी मंत्री भी थे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो पंक्तियों का त्यागपत्र भी सही से नहीं लिखना आता है। बिहार, इस्तीफा, सूचित तक भी सही नहीं लिखा है जनाब ने? ये डॉक्टर और मेडिकल कॉलेज के मालिक भी है। वहीं बीजेपी इसे मात्र टाइपिंग की गलतियां बता रही है।




