पप्पू यादव बाल-बाल बचे, जहां खड़े थे वहीं गंगा नदी में समा गया मकान, VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2025

पप्पू यादव बाल-बाल बचे, जहां खड़े थे वहीं गंगा नदी में समा गया मकान, VIDEO

डेस्कः पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जान शुक्रवार को बाल-बाल बच गई। भोजपुर में कटाव क्षेत्र का दौरा करते समय पप्पू यादव और उनके आसपास के लोग गंगा नदी की चपेट में आने से बच गए।

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव से पहले 55 DSP का हुआ ट्रांसफर
दरअसल, पप्पू यादव जब शुक्रवार को भोजपुर के जवईनिया गांव पहुंचे तो वो कटाव क्षेत्र का दौरा करने लगे। निरीक्षण के दौरान जहां वो खड़े थे, वहां अचानक जोरदार कटाव शुरू हो गया। देखते ही देखते जमीन धंसने लगी और कई मकान गंगा में समा गए। अफरातफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों की तत्परता से सांसद को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसा होते-होते टल गया।

बिहार में एक घर से निकला 60 कोबरा सांप,परिवार ने छोड़ा घर, लोगों के उड़ गए होश, देखे VIDEO
पप्पू यादव ने कहा-भगवान की कृपा और ग्रामीणों की मदद से मेरी जान बची। मैं यहां की जनता का दर्द समझने आया हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई दिनों से गंगा का कटाव जारी है, लेकिन सरकार और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

See also  छात्राओं को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नाराज परिजनों ने स्कूल में लगाया ताला

बिहार में घूसखोर राजस्व कर्मी हुआ अरेस्ट, विजलेंस की टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए आगे लिखा कि राजधानी पटना से महज 100KM से कम दूरी
पर स्थित भोजपुर का जवनिया गांव पूरा डूब
गया है, पर सरकार को कोई खबर नहीं है!
CAG ने सत्तर हज़ार करोड़ का घोटाला उजागर
किया है उस लूट की बानगी है जवनिया।ग्रामीणों के
साथ मेरे साथी डूबने से बचे, बालू माफियाओं ने
सत्ताधारियों के संरक्षण में जो लूट मचाई, उससे ही
तबाही आई है। लेकिन माफिया जनित आपदा से
पीड़ित गांव वालों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
चुनाव आयोग से पूछना चाहिए कि इन आपदा पीड़ितों से भी मतदाता होने का प्रमाण पत्र मांगे हो

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now