बच्चे के दांत काटने से सांप की हो गई मौत, बिहार में आया हैरान कर देने वाला मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2025

बच्चे के दांत काटने से सांप की हो गई मौत, बिहार में आया हैरान कर देने वाला मामला

डेस्कः बिहार के बेतिया में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाले इस मामले में एक साल के बच्चे द्वारा दांत से एक गेहुअन सांप को काट लिया गया। इस घटना में बच्चे को तो फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं हुआ लेकिन सांप की मौत हो गई।

बिहार में एक घर से निकला 60 कोबरा सांप,परिवार ने छोड़ा घर, लोगों के उड़ गए होश, देखे VIDEO
यह अनोखी घटना मझौलिया प्रखंड के मोहझी बनकटवा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे सुनील शाह का बेटा गोविंदा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक गेहुअन सांप वहां आ गया। मासूम गोविंदा ने खेलते-खेलते उसे पकड़ लिया और उसे अपने दांतों से काट लिया। सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

रांची में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले ने पाई JPSC परीक्षा में सफलता, बनेगा झारखंड में प्रशासनिक अधिकारी
घटना के तुरंत बाद बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन घबराकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे गंभीर स्थिति में बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।GMCH में तैनात डॉक्टर सौरभ कुमार ने 25 जुलाई की सुबह बताया कि बच्चे की स्थिति अब स्थिर है और उस पर लगातार मेडिकल टीम की निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते इलाज मिलने से उसकी हालत काबू में है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। इस घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, लोग आश्चर्य में पड़ गए।

See also  रोशनी खलखो बनीं रांची की मेयर, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, सांसद के बेटे और विधायक के भाई चुनाव हारे

पप्पू यादव बाल-बाल बचे, जहां खड़े थे वहीं गंगा नदी में समा गया मकान, VIDEO
गांव में यह चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं कि एक साल के मासूम ने जहरीले सांप से मुकाबला कर उसे मार दिया और खुद बच गया। बच्चे की जान को खतरा टल गया है और वह धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर पैनी नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now