बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में नवजात समेत 7 की मौत, 4 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में नवजात समेत 7 की मौत, 4 घायल

डेस्कः सोमवार को बिहार के खगड़िया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मानसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर ठठा के पास ट्रक और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो माह का एक नवजात, एक महिला, एक बच्चा और अन्य पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के उड़ गए परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो सवार लोग किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना मिलने पर मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  वीडियो कॉल पर युवती के उतरवा दिए सारे कपड़े, डिजिटल अरेस्ट कर ट्रांसफर कराए 16.20 लाख
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now