कमलेश 6 समन के बाद ED के सामने हुआ पेश, रेड के दौरान घर में मिले थे एक करोड़ कैश और 100 कारतूस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2024

जमीन घोटाला के आरोपी कमलेश कुमार को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग में दी जमानत

रांची: पत्रकार से जमीन कारोबारी बने कमलेश कुमार शुक्रवार को रांची के हीनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में हाजिर हुआ। छह समन के बाद कमलेश ईडी के सामने पेश हुआ है। पांचवा समन जारी होने के बाद कमलेश ने ईडी को पत्र लिखकर जवाब दिया था कि उसे पेश होने के लिए कुछ समय चाहिए वो मानसिक रूप से परेशान है, इसके बाद ईडी ने 26 जुलाई को पेश होने के लिए समन जारी किया था और वो शुक्रवार को ईडी के सामने पेश हुआ।
जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कमलेश के घर में छापेमारी की थी। इस दौरान उसके घर से एक करोड़ रूपये कैश, 100 कारतूस और जमीन से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज मिले थे इसके बाद ईडी ने कमलेश को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन पिछले पांच समन में वो ईडी के सामने पेश नहीं हो पाया था।

See also  विधानसभा में मंत्री कर रहे थे फोन का इस्तेमाल, विधायक को सवाल पूछने में हुई परेशानी, स्पीकर ने फोन जब्त करवाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now