लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केर स्टार्मर ने ऐलान किया है कि इंग्लैंड में वोट डालने की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 की जाएगी । स्टार्मर ने दलील दी की 16 साल के युवक-युवतियां टैक्स देते हैं, काम करते हैं तो वोट क्यों नहीं दे सकते । स्टार्मर के इस ऐलान से ब्रिटेेन में बड़ी आबादी वोट दे पाएगी ।
BREAKING:
Keir Starmer announces that the UK is lowering the voting age from 18 to 16 in all UK elections. pic.twitter.com/HOAbkCJJ1R
— Visegrád 24 (@visegrad24) July 17, 2025
केर स्टारमर के नेतृत्व वाली यूके सरकार ने देश के लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब 16 और 17 वर्ष की आयु के युवा भी अगले आम चुनाव में मतदान कर सकेंगे। यह फैसला 2029 में होने वाले चुनाव से लागू होगा, जिससे करीब 1.5 मिलियन किशोरों को वोट डालने का अधिकार मिल जाएगा
अब तक यूके में वोटिंग की न्यूनतम आयु 18 वर्ष थी, जो दुनिया के ज्यादातर देशों की तरह ही है। सरकार का तर्क है कि 16-17 वर्ष की उम्र में युवा काम करना, टैक्स देना और सेना में सेवा करना शुरू कर देते हैं—इसलिए उन्हें देश के भविष्य में आवाज़ देने का अधिकार मिलना चाहिए ।
ब्राजील, अर्जेंटीना, इक्वाडोर, क्यूबा, ऑस्ट्रिया, निकाराहुआ, माल्टा में 16 वर्ष के युवा वोट डाल सकते हैं ?




