डेस्कः ऑनलाइन सट्टेबाजी 1xBet को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और रॉबिन उत्थप्पा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की करोड़ों की संपत्ति अटैच कर दी है।1xBet मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने नए प्रोविजनल अटैचमेंट किए हैं, जिन लोगों की संपत्तियां अटैच की गई हैं, उनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा के नाम शामिल हैं।
मुश्ताक अली ट्रॉफी पर पहली बार झारखंड का कब्जा, ईशान किशन की कप्तानी में बना चैंपियन
– युवराज सिंह- 2.5 करोड़ रुपये
– रॉबिन उथप्पा- 8.26 लाख रुपये
– उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़ (यह संपत्ति उर्वशी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है)
– सोनू सूद- 1 करोड़ रुपये
– मिमी चक्रबर्ती- 59 लाख रुपये
– अंकुश हाजरा- 47.20 लाख रुपये
– नेहा शर्मा- 1.26 करोड़ रुपये
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने की मुलाकात, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहली बार जीतने पर दी गई बधाई
यह जांच कथित अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़ी है, जिन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है। कंपनी का दावा है कि 1xBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है, जो पिछले 18 सालों से बेटिंग इंडस्ट्री में है। इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है।
जीतन राम मांझी ने DM से सेटिंग कर हम प्रत्याशी को जिताया था! केंद्रीय मंत्री के बयान से मची खलबली
शुक्रवार को ईडी ने कार्रवाई करते हुए कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की है। इससे पहले इस मामले में ईडी ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये की संपत्तियां और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं। अब तक 1xBet मामले में ईडी ने कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुका है।




