- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुश्ताक अली ट्रॉफी पर पहली बार झारखंड का कब्जा, ईशान किशन की कप्तानी में बना चैंपियन

मुश्ताक अली ट्रॉफी पर पहली बार झारखंड का कब्जा, ईशान किशन की कप्तानी में बना चैंपियन

डेस्कः झारखंड ने हरियाणा को हरा कर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता है। ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने पूरे टूनामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार नौ मैच जीत कर फाइनल में जगह बनायी। फाइनल में भी उसका दबदबा देखने को मिला और उसने हरियाणा को 69 रनों से पराजित किया।फाइनल मैच में ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए 101 रन बनाए।जिसके दम पर झारखंड ने 262 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। मगर हरियाणा जवाब में 193 रन ही बना सकी। ईशान के अलावा अनुकूल रॉय ने भी बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन कर जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

G8dnViKakAEMCWY

लोहरदगा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, सहवाग–हरभजन की मौजूदगी से बढ़ेगा रोमांच
पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार 18 दिसंबर को ये फाइनल खेला गया। इस फाइनल से पहले झारखंड ने टूर्नामेंट के पिछले 10 में से 9 मैच जीते थे। ये सभी 9 मैच उसने लगातार जीते थे। उसे एकमात्र हार फाइनल से पहले मिली थी लेकिन तब तक टीम खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। ऐसे में फाइनल में भी उसे ही जीत का दावेदार माना जा रहा था। खास तौर पर कप्तान ईशान की शानदार फॉर्म इसकी एक बड़ी वजह थी।

See also  हेमंत सोरेन सरकार का दीवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता; कितना मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने की 5 चीफ जस्टिस के नियुक्ति की सिफारिश, संगम कुमार साहू पटना और एमएस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा
फाइनल में कप्तान ईशान की विस्फोट पारी
ईशान और उनकी टीम ने इस दबदबे और उम्मीदों को फाइनल में भी बखूबी बरकरार रखा और खुद कप्तान ने इसकी शुरुआत की। पहले ही ओवर में ओपनर विराट सिंह के आउट होने के बावजूद ईशान ने हमला बोल दिया और उन्हें अच्छा साथ मिला कुमार कुशाग्र का। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 177 रन की तूफानी साझेदारी कर डाली। इस दौरान ईशान ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया लेकिन कुशाग्र 81 रन बनाकर आउट हो गए। इनके बाद आए अनुकूल रॉय और रॉबिन मिन्ज ने मिलकर सिर्फ 32 गेंदों में 75 रन जोड़कर टीम को 262 रन तक पहुंचाया। मिन्ज ने 14 गेदों में 31 रन और रॉय ने 20 गेंदों में 40 रन बनाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा हिजाब विवाद के बाद बढ़ाई गई, सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकी
सुशांत-अनुकूल की घातक गेंदबाजी
वहीं हरियाणा ने तो पहले ओवर में ही कप्तान अंकित कुमार समेत 2 विकेट सिर्फ 1 रन पर ही गंवा दिए। बाएं हाथ के पेसर विकास कुमार को ये सफलता मिली। इसके बाद हालांकि यशवर्धन दलाल ने सिर्फ 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया, जबकि निशांत सिंधु और सामंत जाखड़ ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग की। मगर फर्क ये रहा कि तीनों में से कोई भी अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। इसमें बड़ी भूमिका बाएं हाथ के पेसर सुशांत मिश्रा ने भी निभाई, जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। मगर सबसे तगड़े झटके तो अनुकूल रॉय (2/42) ने दिए, जिन्होंने दलाल और सिंधु को आउट किया। आखिरकार पूरी टीम 18.3 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई और झारखंड ने पहली बार खिताब जीत लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now