हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने की मुलाकात, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहली बार जीतने पर दी गई बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2025

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने की मुलाकात, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहली बार जीतने पर दी गई बधाई

रांचीः गुरुवार को पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट टीम ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर कब्जा किया। ईशान किशन की कप्तानी में मिली बड़ी जीत के बाद झारखंड क्रिकेट की टीम रांची पहुंची, जहां उसका पारंपरिक तौर तरीकों से जोरदार स्वागत किया गया। जेसीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव खुद खिलाड़ियों का स्वागत करने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।

मुश्ताक अली ट्रॉफी पर पहली बार झारखंड का कब्जा, ईशान किशन की कप्तानी में बना चैंपियन
रांची पहुंचने के बाद झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों और सपोर्ट स्टॉफ ने कांके रोड़ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ पूरे टूनामेंट और फाइनल मैच के अनुभव साझा किया। झारखंड की टीम लगातार 9 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी और वहां हरियाणा को करारी शिकस्त दी। इस मैच में टीम के कप्तान ईशान किशन ने 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए सभी खिलाड़ियों का आभार जताया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने वाली झारखंड क्रिकेट टीम से आज मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं सम्मानित किया। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। पूरे राज्य को आप पर गर्व है। झारखंड की युवा प्रतिभाएं देशभर में नई प्रेरणा बन रही हैं।

See also  शादी के कार्ड पर छपवाई लालू यादव की तस्वीर, RJD अध्यक्ष के जबरा फैन ने कर दी ये बड़ी मांग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now