रांची में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 20 पुड़िया बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2026

रांची में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 20 पुड़िया बरामद

रांची: रातू थाना क्षेत्र में एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई है।

 

रांची में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली,पुलिस ने 4 आरोपियों किया गिरफ्तार,हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस को सूचना मिली थी कि रातू इलाके में एक युवक मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तालाब की ओर से राजा किला की तरफ जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके पास रखे थैले से एल्यूमिनियम फॉयल में लिपटी 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 2.58 ग्राम है।

See also  पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंचे ED ऑफिस, शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही है पूछताछ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now