बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक मंगलवार को, झामुमो और रालोजपा को राजद अपने कोटे से देगी सीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक मंगलवार को, झामुमो और रालोजपा को राजद अपने कोटे से देगी सीट

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन अगले दो दिनों में सीट शेयरिंग की घोषणा कर सकती है। रविवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक हुई। तेजस्वी यादव के बुलावे पर जेएमएम का प्रतिनिधिमंडल पटना जाकर सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बातचीत करेगी। हेमंत सोरेन ने इस बैठक के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे को अधिकृत किया है। जेएमएम ने अपनी ओर से 12 सीटों की दावेदारी की है।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा आज होने की संभावना, चुनाव आयुक्त ने कहा- जरूर वोट करें
सोमवार को तेजस्वी यादव सभी सहयोगी दलों के साथ एक बार फिर से बैठक करेंगे। सीटें फाइनल होने के बाद 7 अक्टूबर को ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस में सीटों की संख्या को लेकर घोषणा की जा सकती है। रविवार को गठबंधन के छह दलों की जो मैराथन बैठक हुई उसमें एनडीए के उम्मीदवारों के खिलाफ सीधी लड़ाई को लेकर रणनीति बनी। इस दौरान सभी सहयोगी दलों ने आरजेडी से त्याग करने की सलाह दी। 7 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना है उसी दिन सीट शेयरिंग की घोषणा भी इंडिया गठबंधन कर सकता है। आरजेडी अपने कोटे से 5 सीटें हेमंत सोरेन के जेएमएम और पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा को देगी। कांग्रेस अपने कोटे से पान समाज के नेता आईपी गुप्ता को टिकट देगी। वाम दलों में सीपीआई 6, सीपीएम 4, माले 25-27 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

See also  कर्पूरी के बाद अब कांशीराम को मिले भारत रत्न, कर्पूरी जयंती पर तेजस्वी की नई मांग

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर JMM-RJD की बैठक 6 अक्टूबर को, सुदिव्य सोनू और विनोद पांडे को मिली जिम्मेदारी
सीट शेयरिंग का आधार 2024 लोकसभा और 2020 विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन रखा गया है। जहां दल 10 हजार वोटों से हारे थे, उन सीटों पर वही दल फिर से लड़ेंगे। कांग्रेस साफ कर चुकी है कि वो इस बार अपने जीत के स्ट्राइक रेट के हिसाब से सीटें लेंगी। गठबंधन का जो प्रस्तावित फॉर्मूला है उसके अनुसार, आरजेडी 130 सीट के आसपास, कांग्रेस 55 सीट के आसपास, वाम दल 35 और मुकेश सहनी की पार्टी 20 सीट के आसपास चुनाव लड़ेगी। आरजेडी अपने कोटे से हेमंत सोरेन और पशुपति कुमार पारस की पार्टी को सीट देगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now