बिहार में बन रहा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, इलाज के लिए होंगे 5462 बेड, हेलीपैड की होगी व्यवस्था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

PMCH-New-Building

बिहारः राज्य के लोगों को पहले जहां बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। वहीं, अब पटना में AIIMS, आईजीआईएमएस और पीएमसीएच जैसे बड़े अस्पतालों का निर्माण हो चुका है। बिहार का 100 साल पुराना अस्पताल PMCH जो कभी सरकारी उपेक्षा का शिकार था।

अब दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल के रूप में पहचाना जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे राज्‍यों के लोग यहां इलाज के लिए आएंगे। PMCH में मरीजों के इलाज के लिए 5462 बेड उपल्बध होंगे। यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष 61 साल की उम्र में करेंगे शादी, होने वाली पत्नी भी है पार्टी की नेता

बिहार के स्वास्थ्य सेवा में ये क्रांतिकारी बदलाव सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुआ है। PMCH में हैलीपैड के बनकर तैयार होने के बाद बिहार के मरीजों को मिलने वाली स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा और भी हाई टेक होगी। इसका लाभ दूसरे राज्‍य के मरीजों को भी मिल सकेगा। जिससे आस पास के राज्‍यों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। मरीज एयर एम्बुलेंस के जरिए सीधे अस्पताल तक पहुंच सकेंगे।

See also  धनबाद में JMM का 53वां स्थापना दिवस में हेमंत-कल्पना गरजे, गुरुजी की पार्टी की स्थापना दिवस अलग-अलग क्यों? जानकर रह जाएंगे हैरान

2005 में जहां बिहार के स्वास्थ्य विभाग का बजट 105.70 करोड़ रुपये था। वहीं, अब 2025 में यह बढ़कर 2003580 करोड़ रुपये हो गया है। इसका परिणाम ये है कि अपनी पहचान खो चुका पीएमसीएच एक बार फिर से अपनी ग्‍लोबल पहचान हासिल करेगा और ग्लोबल मेडिकल आइकन बनकर उभरेगा।

हटाए गए RIMS निदेशक डॉक्टर राजकुमार, स्वास्थ्य सचिव से हुई थी बहस, तीन महीने का वेतन देकर मंत्री इरफान अंसारी ने गिराई गाज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now