राजीव प्रताप रूडी ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को बताया अहंकारी, कहा- मैं उनकी ‘सरकार’ का हिस्सा नहीं

राजीव प्रताप रूडी ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को बताया अहंकारी, कहा- मैं उनकी 'सरकार' का हिस्सा नहीं

डेस्कः सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने साथी सांसद निशिकांत दुबे के ऊपर बड़ा हमला किया है। उन्होंने निशिकांत दुबे को अहंकारी बताया है। इतना ही नहीं, राजीव प्रताप रूडी ने यहां तक कहा कि संसद के अंदर सरकार से इतर निशिकांत दुबे खुद में सरकार हैं। लेकिन मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं। मैं इंडिपेंडेंट हूं। राजीव प्रताप रूडी ने यह बातें न्यूजलॉण्ड्री के वीडियो इंटरव्यू में कही हैं। इस इंटरव्यू में रूडी से दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव को लेकर सवाल पूछे गए थे। सवाल के जवाब में भाजपा सांसद ने कहा कि निशिकांत दुबे अकेले दम पर ही संसद चलाना चाहते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में निशिकांत दुबे रूडी के सामने खड़े भाजपा के ही संजीव बालियान का प्रचार कर रहे थे।

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक आवेदन, विधायकों ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी
वीडियो इंटरव्यू में राजीव प्रताप रूडी से दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव को लेकर सवाल पूछा जा रहा था। इसमें उनसे पूछा गया कि इस चुनाव में उनकी पार्टी ही उनके खिलाफ थी। आगे पूछा गया कि क्या ऐसा भी था कि गृहमंत्री अमित शाह ने उनके खिलाफ प्रचार किया? इसके जवाब में राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह गलत सूचना एक व्यक्ति द्वारा फैलाई गई, जो सोचते हैं कि वह बतौर सांसद संसद को नियंत्रित करते हैं। वह संसद में ऐसे ही शो चलाते हैं। इन्हीं शख्स से गृहमंत्री का नाम इस मामले में उछाला था। इस पर इंटरव्यू करने वाला रूडी से पूछता है कि क्या आप निशिकांत दुबे की बात कर रहे हैं। इस पर रूडी कहते हैं कि आपको कैसे पता कि मैं दुबे की बात कर रहा हूं? फिर आगे वह कहते हैं कि मुझे लगता है आप सही हैं।

See also  Jharkhand में बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच करेगी प्रवर्तन निदेशालय की टीम, ED ने दर्ज की 5 FIR

Constitution Club of India के चुनाव में राजीव प्रताप रुडी की जीत को निशिकांत दुबे की हार क्यों मान रहे हैं लोग….कांग्रेस ने कैसे दे दी शाह को मात?
राजीव प्रताप रूडी आगे कहते हैं कि कभी-कभी कुछ लोग अहंकारी हो जाते हैं। फिर पूछा जाता है कि वह एक साथी सांसद हैं और आपकी ही पार्टी के हैं। इस पर रूडी कहते हैं कि वह संसद में शो चलाते हैं। वह इस बात का दावा करते हैं। उन्होंने ही तय किया था कि मुझे दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव नहीं जीतना चाहिए। इसके आगे रूडी से पूछा जाता है कि आखिर निशिकांत दुबे को आपसे प्रॉब्लम क्या है? इसके जवाब में भाजपा सांसद कहते हैं कि उनकी समस्या है कि वह शो चलाना चाहते हैं। सरकार से इतर वह खुद में एक सरकार हैं और मैं उनकी इस सरकार का हिस्सा नहीं हूं।

 

बाहुबली अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद
रूडी ने आगे कहा कि दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में उन्हें अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा का पूरा समर्थन हासिल था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करके गलत तरीके से विवाद पैदा करने की कोशिश की। इसके पीछे निशिकांत दुबे ही थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now