जयराम महतो की लाल डायरी का क्या है राज ? शपथ के बाद JLKM विधायक ने किस-किस के छूए पांव ?

Jairam Mahto oath

रांचीः जयराम महतो (Jairam Mahto) के हाथों में डायरी और उनकी टी शर्ट दोनों विधानसभा सत्र के पहले दिन सुर्खियों में रही । जयराम महतो ने नंगे पांव सदन में इंट्री ली और कु़ड़माली भाषा में शपथ ली। 

जयराम ने हेमंत, मथुरा के पांव छुए

झारखंड विधानसभा सत्र में पहली बार शामिल हुए जयराम महतो ने शपथ लेने के बाद जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक मथुरा महतो और मंत्री दीपिका पांडेय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

झारखंड के मंत्रियों के नए आवास के कर लीजिये दर्शन, शानदार, आलिशान और खूबसूरत आवास हैं बनकर तैयार, हेमंत-कल्पना ने लिया जायजा

लाल डायरी का खोला राज

वहीं जयराम महतो के हाथ में मौजूद लाल डायरी ने भी सबका ध्यान खींचा। जयराम ने कहा कि इस डायरी में मैं वह शपथ लिखूंगा, जो मैं विधानसभा में लूंगा। यह मेरे लिए लोकतंत्र के प्रति मेरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

See also  Jairam Mahto और Amba Prasad एक मंच पर आये नजर, जयराम ने कहा- राष्ट्रीय पार्टी साथ में चुनाव लड़ने की जता रहे है इच्छा
jairam mahto
झारखंड विधानसभा में इस तरह हुई जयराम महतो की इंट्री

एंग्लो इंडियन समुदाय का सदस्य नहीं

छठी विधानसभा पिछली विधानसभाओं की तुलना में कई मायनों में अलग है। इस बार सदन में सदस्यों की संख्या 82 की बजाय 81 है। इसकी वजह यह है कि विधानसभा में 82वें विधायक के रूप में एंग्लो इंडियन समुदाय के किसी व्यक्ति को मनोनीत करने की संवैधानिक व्यवस्था अब समाप्त हो गई है।

कल्पना सोरेन ने हरा ब्लेजर पहन हिन्दी में ली विधानसभा सदस्य की शपथ, तालियों से हुआ स्वागत

सत्ता पक्ष हो गया है और मजबूत

यह पहली विधानसभा है, जब सत्ता पक्ष के सदस्य संख्या बल में पिछली सभी विधानसभाओं से ज्यादा हैं। इस बार सदन में 21 यानी एक चौथाई विधायक ऐसे हैं, जो पिछली विधानसभा का हिस्सा नहीं थे। विधानसभा में चार पार्टियों का एकल प्रतिनिधित्व होगा। जदयू, लोजपा (आर), आजसू पार्टी और जेएलकेम के एक-एक विधायक जीतकर सदन में पहुंचे हैं।

झारखंड विधानसभा सत्र Live: पहली बार जयराम महतो पहुंचे ,धरती को किया प्रणाम, नंगे पांव हुई इंट्री और सत्ता पक्ष की ओर बैठे, सबसे पहले हेमंत सोरेन ने ली शपथ

See also  नीतीश कुमार सीट बंटवारे से नाराज, मंत्री की सीटिंग सीट चिराग को देने पर बिफरे, 9 सीटों को किया रिजेक्ट

एक भी निर्दलीय विधायक नहीं

81 सदस्यीय सदन में इस बार झामुमो के 34, भाजपा के 21, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और सीपीआई एमएल के दो विधायक पहुंचे हैं। इस बार सदन में एक भी निर्दलीय विधायक नहीं है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now