अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने विधानसभा पहुंचे जेडीयू अध्यक्ष, कहा- ‘क्विक एक्शन होगा’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2026

अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने विधानसभा पहुंचे जेडीयू अध्यक्ष, कहा- 'क्विक एक्शन होगा'

पटना: अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की राज्य मंत्री का दर्जा छीनने के बाद जेडीयू ने मोकामा के विधायक और बाहुबली अनंत सिंह पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सोमवार को बिहार विधानसभा सचिव से मुलाकात कर उनकी सदस्यता को रद्द करने की अनुशंसा पर क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी ली।

“अनंत सिंह की रद्द होने वाली है विधायकी”
उमेश कुशवाहा आज विधान सभा अध्यक्ष से मिलकर 24 अक्टूबर को दी गई कार्रवाई के बारे में जानने पहुंचे थे। वह यह जानना चाहते थे कि पार्टी की ओर से दी गई अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने को लेकर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। लेकिन स्पीकर वहां उपस्थित नहीं थे इसलिए उन्होंने सचिव से जानकारी मांगी।

 

विधान सभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे उमेश कुशवाहा
उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे संविधान में अधिकार है कि हम इस पूरे मामले में कार्रवाई कर सकते हैं। इसीलिए जो सवाल उठा रहे हैं वह ज्यादा पढ़े लिखे होंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि जिस तरीके से लगातार अपशब्द का प्रयोग किया जा रहा है, हमारी वह संस्कृति नहीं है। हम लोग नीतीश कुमार के साथ काम करते हैं।

'पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त थे अनंत सिंह'
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा की 24 अक्टूबर को ही हम लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को सदस्यता समाप्त करने के लिए लेटर भेज दिया था। साथ में 10 पन्नों का सबूत भी दिया था। हमारे उम्मीदवार के खिलाफ लगातार प्रचार करते रहे थे और हमारे विरोधी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है।

पार्टी पहले ही 6 साल के लिए कर चुकी है निलंबित
बता दें कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया था। इस कार्रवाई के बाद ही उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए जेडीयू की ओर से अनुशंसा विधान सभा अध्यक्ष को भेजी गई थी।

दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा से जब अनंत सिंह पर कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो दोनों नेताओं ने चुप्पी साध ली। हालांकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, संजय झा जवाब देंगे। संजय झा ने कहा -हम बस खड़गे वाले मुद्दे पर बात करेंगे।

See also  दरभंगा में विवाह पंचमी के झांकी पर पथराव, मस्जिद के पास जमकर चले ईट और पत्थर, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now