झारखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2024

झारखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख अबतक तय नहीं हो पाई है। इसी बीच लोहरदगा से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने कांके रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

झारखंड में JMM के मंत्री तय, कांग्रेस में जोर आजमाइश; कब होगा हेमंत कैबिनेट का विस्तार
मुख्यमंत्री के साथ हुई पूर्व मंत्री की शिष्टाचार मुलाकात के बीच माना जा रहा है कि राज्य में होने जा रहे कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई है। कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके रामेश्वर उरांव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वर्तमान राजनीति स्थिति पर उनसे चर्चा की। राज्य कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से चार विधायक मंत्री बनेंगे, इनके नामों को लेकर दिल्ली में फैसला होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता और कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों पर अंतिम फैसला लेंगे।

See also  पिता को जन्मदिन की बधाई देने में तेजप्रताप ने सुबह से शाम तक किया इंतजार, AI से बनी तस्वीर के साथ लिखा लालू जी..
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now