अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, JDU के रामबचन राय को मिलेगी नई जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, JDU के रामबचन राय को मिलेगी नई जिम्मेदारी

पटनाः सोमवार को बिहार विधानपरिषद के सभापति पद से अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के एमएलसी रहे अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद अब ये पद जेडीयू के खाते में जाने वाली है।

बिहार विधानपरिषद के नए सभापति के रूप में रामबचन राय का नाम तय माना जा रहा है। एनडीए में गठबंधन के फॉर्मूले के तहत ये सीट बीजेपी के पास से अब जेडीयू के पास चली जाएगी। बीजेपी की ओर से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार है वहीं अब गठबंधन फॉर्मूले के तहत विधानपरिषद सभापति का पद अब जेडीयू के पास रहेगी।बिहार में नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गठबंधन के फॉर्मूला के तहत जेडीयू के पास दो उप मुख्यमंत्री का पद चला गया था, ठीक उसी तरह बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास जाने के बाद अब विधानपरिषद सभापति का पद जेडीयू के पास चला गया है।

See also  लालू यादव के जन्मदिन पर जश्न, तलवार से काटा केक, बधाई देने वालों का राबड़ी आवास पर लगा तांता,
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now