पाकुड़ में ग्राम प्रधान की हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका, आरोपी फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

पाकुड़ में ग्राम प्रधान की हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका, आरोपी फरार

पाकुड़ : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत छोटा कुसकुटा गांव में अपराधियों ने ग्राम प्रधान 60 वर्षीय छोटा बमना पहाड़िया की कुल्हाड़ी से गर्दन में वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनुप रोशन भेंगरा सोमवार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या का सटीक कारण पता लगाने में जुटी है। मृतक ग्राम प्रधान की पत्नी चांदी पहाड़िन ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस अभी अपराधियों को पकड़ नहीं पाई है। चांदी ने बताया कि उसका पति बमना पहाड़िया रात में सो रहा था। तभी अपराधियों ने कुल्हाड़ी से गर्दन में वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। अपराधियों के फरार होने के बाद देखा कि बमना खून से लथपथ है और मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  बिहार के बड़े डॉक्टर ने खुद ही रची थी साजिश! 'एक करोड़ रंगदारी दो नहीं तो बीबी गई' की धमकी मामले में आया नाटकीय मोड़

खोजी कुत्ता व तकनीकी सेल का सहारा ले रही पुलिस

घटना के बाद अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने दुमका से डाग स्क्वायड (खोजी कुत्ता) टीम को बुलाया। खोजी कुत्ता के साथ टीम ने घटना स्थल और उसके आसपास का जायजा लिया। पुलिस तकनीकी सेल का भी सहारा ले रही है। घटना के बाद पुलिस तकनीकी सेल के माध्यम से अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है। अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी के अलावा महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य पुलिस अधिकारी अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुट गई है।  शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट से खुलासा होगा कि ग्राम प्रधान की हत्या कैसे हुई है। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now