‘अमित शाह जहां रुके, झारखंड पुलिस ने वहां मारा छापा, SP साहब को देना पड़ेगा जवाब,’ हिमंत सरमा का बड़ा आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2024

Amit shah and himanta

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी तेज है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जहां रुके हुए थे। वहां झारखंड पुलिस ने छापा मारा, उन्हें कुछ नहीं मिला। ये राजनीति से प्रेरित है। रांची के SP साहब को बाद में इसके लिए जवाब देना पड़ेगा।’

झारखंड विधानसभा चुनावों पर असम के सीएम सरमा ने कहा, ‘पहले चरण में हमारा चुनाव अच्छा हुआ है। दूसरे चरण में मौसम और खुला-खुला है। मैं उम्मीद करता हूं कि धनबाद, संथाल परगना हर जगह से हम बहुत व्यापक रूप से जीतेंगे। इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। इस बार झारखंड में हमें भव्य सरकार बनानी है।’

OMG… तोता सिंह ने अपने बेटे कौआ सिंह की आय प्रमाणपत्र बनाने का दिया आवेदन, फोटो देख हिल गया महकमा

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर की चुनाव रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता राहुल गांधी वादे करते हैं और विदेश चले जाते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी हर गारंटी पूरी करती है।

See also  Jharkhand के युवाओं के लिए खुशखबरी, छह नवंबर को सात हजार सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

देवघर जिले के मधुपुर में एक चुनावी सभा को संभोधित करते हुए शाह ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव विधायक, मुख्यमंत्री या सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि युवाओं एवं गरीबों के भविष्य को संवारने तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठ: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियों के मोबाइल में मिला सबूत, ईडी को दो की तलाश

अमित शाह ने दावा किया, ‘घुसपैठिये न केवल आदिवासियों के लिए, बल्कि नौकरियां छीनकर और अपराध को बढ़ावा देकर राज्य के युवाओं के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। झारखंड उच्च न्यायालय ने घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने का निर्देश दिया था। केंद्र ने इस पर सहमति जताई, लेकिन राज्य की हेमंत सोरेन सरकार तैयार नहीं हुई।’

आजसू प्रत्याशी पर हमला, दस सेकंड में दो-दो बार गाड़ी पर बम से अटैक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now