बांग्लादेशी घुसपैठ: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियों के मोबाइल में मिला सबूत, ईडी को दो की तलाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2024

रांची में सेक्स रैकेट की सूचना पर स्पा में रेड, लड़की ने लगी दी बिल्डिंग से छलांग

बांग्लादेशी घुसपैठ केस में ईडी को मोबाइल चैट से पैसों के लेनदेन के बड़े सबूत मिले हैं। बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ कराने के बाद बड़े पैमाने पर देह व्यापार व देश विरोधी गतिविधियों में लगाने की बात ईडी ने कही है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों व जिन संदिग्धों के मोबाइल ईडी ने जब्त किए हैं, उनके मोबाइल में बड़े पैमाने पर पैसों के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं।

ईडी को इस केस में मनीषा राय व झुमा की तलाश है। झुमा बांग्लादेशी युवती है, जबकि मनीषा राय पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। चार जून को रांची पुलिस की छापेमारी के दौरान झुमा बाली रिसॉर्ट से मौक से निकल भागी थी। वहीं, इस दौरान तीन बांग्लादेशी युवतियों को रिसॉर्ट से बरामद किया गया था।

झांसी के जिस अस्पताल में 10 नवजात जल कर मरे वहां यूपी के डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए डाला जा। रहा था चूना, वायरल वीडियो से भड़के लोग

See also  चतरा के टंडवा में आदिवासी महिला से कथित दुष्कर्म का मामला, ग्रामीणों की पत्थरबाजी में थाना प्रभारी घायल

ईडी ने कोर्ट को बताया है कि 31 मई को बांग्लादेशी युवती निपा अख्तर उर्फ खुशी, हसा अख्तर उर्फ हसा विश्वास को बांग्लादेश से नौकरी के नाम पर अवैध तरीके से भारत भेजा गया था। इसके बाद उन्हें फर्जी आधार व वोटर आईडी कार्ड दिया गया, जिसमें उनके बदले नाम थे।

3 जून को सभी को कार से कोलकाता से रांची लाया गया था। यहां तब झुमा पहले से मौजूद थी, जबकि मनीषा के नाम पर रिसॉर्ट का कमरा बुक किया गया था। यही वजह है कि अब एजेंसी मनीषा व झुमा को तलाश रही है।

मनीषा के मोबाइल नंबर से भी कई बांग्लादेशी व भारत के दलालों के साथ लगातार संपर्क की बात सामने आयी है। ईडी अब सोमवार से इस केस में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक रॉनी मंडल, संदीप चौधरी, पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू हलधर व पिंकी नाम की युवती से पूछताछ करेगी।

आजसू प्रत्याशी पर हमला, दस सेकंड में दो-दो बार गाड़ी पर बम से अटैक

See also  हेमंत सोरेन से गलती तो नहीं हुई पैसे मांगने में, 1.36 लाख करोड़ के बकाया मामले में नया टिविस्ट!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now