- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

‘अखिलेश भैया से सामना करोगे तो रेल दिए जाओगे’ लिखा तो पुलिस करने लगी परेशान, समर्थक को सपा सुप्रीमो ने क्या कहा ?

अखिलेश भैया से सामना करोगे तो रेल दिए जाओगे

लखनऊः  समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के एक समर्थक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने न केवल उसे पुलिस की कार्रवाई का शिकार बनाया, बल्कि ₹20,000 की कथित वसूली का आरोप भी सामने आया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़ित युवक अपनी शिकायत लेकर अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचा।

समर्थक ने सोशल मीडिया पर एक लाइन लिखी थी—“अखिलेश भैया के जो सामने आएगा, उसे रेल दिया जाएगा”। हालांकि यह लाइन एक हल्के-फुल्के अंदाज में कही गई लगती है, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित युवक को पूछताछ के लिए बुलाया और कथित रूप से उससे ₹20,000 भी वसूल लिए।

जब यह युवक अपनी व्यथा लेकर अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचा और पूरा मामला बताया, तो खुद अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने मुस्कुराते हुए युवक की बात सुनी, लेकिन यह मामला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल भी खड़ा करता है।

See also  JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोपों की होगी जांच, राज्यपाल की चिट्ठी के बाद आयोग ने गठित की समिति, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now