होली पर पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; प्रेमी से बात करती पकड़ी गई, तो मार ही डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2025

vashaili-news

बिहारः बिहार के वैशाली जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जब होली के दिन फोन पर बात करने के विवाद को लेकर पत्नी इस कदर गु्स्साई कि उसने चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसे बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। जिसका पति ने विरोध किया, इसी बात से भड़की पत्नी ने पति को ही मार डाला। घटना करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव की है

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया। महिला से गहन पूछताछ के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार हुई मुलाकात

See also  रांची में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, सड़क किनारे मिला महिला का शव; वाहन से कुचलने की भी चर्चा

जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के फोन बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति-पत्नी के बीच विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। इसी बात को लेकर पत्नी ने धारदार चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। ‌पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।‌

‌वहीं एसडीपीओ गोपाल मंडल का कहना है कि होली के दिन पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने ईंट से पति के सिर पर हमला कर दिया था। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सारेन बाहा पर्व के मौके पर पहुंचे अपने पैतृक गांव नेमरा, कल्पना सोरेन और परिवार के लोगों के साथ बनाया भोजन

See also  योगेंद्र साव को झटका, NTPC ने उनके फायर क्ले फैक्ट्री को किया ध्वस्त, नाराज पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को बनाया बंधक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now