West Bengal CM Oath: आदिवासी समाज से आने वाले खुदीराम टुडू कौन हैं? जिसे पश्चिम बंगाल की सरकार में बनाया गया मंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2026

West Bengal CM Oath: आदिवासी समाज से आने वाले खुदीराम टुडू कौन हैं, जिसे पश्चिम बंगाल की सरकार में बनाया गया मंत्री

डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता खुदीराम टुडू ने शुभेंदु अधिकारी के साथ मंत्री पद की शपथ ली है. वे पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्हें भाजपा के प्रमुख आदिवासी नेताओं में गिना जाता है। पार्टी ने उन्हें कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी दी हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें महत्वपूर्ण सीटों से उम्मीदवार बनाया था। इनमें रानीबांध विधानसभा क्षेत्र भी शामिल रहा है।चुनाव के दौरान उन्होंने आदिवासी इलाकों में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया।
खुदीराम टुडू की पहचान खास तौर पर आदिवासी समाज की आवाज उठाने वाले नेता के रूप में होती है। वह आदिवासी समुदाय के अधिकारों, विकास और उनकी समस्याओं को राजनीतिक मंच पर रखने के लिए जाने जाते हैं। पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल इलाकों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भाजपा ने राज्य में आदिवासी समुदाय के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए खुदीराम टुडू जैसे नेताओं को आगे बढ़ाया है।इसी वजह से उन्हें पार्टी के महत्वपूर्ण चेहरों में शामिल माना जाता है।
स्कूल में शिक्षक थे खुदीराम टुडू
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता खुदीराम टुडू राजनीति में आने से पहले वे एक राज्य सरकार की तरफ से सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षक (Teacher) थे। पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा चुनाव प्रचार के दौरान सड़क के किनारे सब्जी बेचने जैसे उनके सरल जीवन और संघर्ष के कारण भी होती है।बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने में कामयाब रही है।इस बार हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 206 सीटों पर जीत हासिल कर TMC को 85 पर ही रोक दिया।

See also  रांची के हेहल पोस्ट ऑफिस में मिला खतरनाक LSD ड्रग्स, नीदरलैंड से आई थी खेप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now