DSP संजीव कुमार ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, पत्नी के नाम 10 ट्रक, 6 कीमती प्लॉट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2025

DSP संजीव कुमार ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, पत्नी के नाम 10 ट्रक, 6 कीमती प्लॉट

डेस्कः बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार की सुबह भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में जहानाबाद के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मुख्यालय संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। पटना, जहानाबाद एवं खगड़िया स्थित आवासीय एवं कार्यालय परिसर में एक साथ की गई कार्रवाई में 6 कीमती प्लॉट समेत डीएसपी की पत्नी के नाम पर तीन करोड़ मूल्य के 10 ट्रक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।

DSP संजीव कुमार के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, करप्शन को लेकर पटना, खगड़िया, जहानाबाद में रेड
इसके पूर्व गुरुवार को संजीव कुमार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई थाने में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया। छापेमारी के दौरान संजीव की पटना के रामनगरी में चार मंजिला इमारत की जानकारी मिली। वहीं खगड़िया स्थित बहुमंजिला अस्पताल में छापेमारी की गई और वहां निजी कमरे से कई गोपनीय दस्तावेज जब्त किए गए।

बिहार में ऑपरेशन लगड़ा, एक लाख के इनामी को एनकाउंटर में लगी गोली, 5 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
खगड़िया में पोस्टिंग के दौरान प्रॉपर्टी में जमकर किया था निवेश
खगड़िया में तलाशी के दौरान ही आरोपी डीएसपी की पत्नी के नाम से 10 ट्रक होने का भी प्रमाण मिला। जहानाबाद में सरकारी आवास से कुछ और भी आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं, जिनसे ट्रक में आपूर्ति किए जाने वाले ईंधन का पता चलता है। एसवीयू के अनुसार खगड़िया में तैनाती के दौरान संजीव ने भू-माफियाओं से साठगांठ कर भूखंड में लाखों रुपये का निवेश किया है। एसवीयू को प्राथमिकी में दर्ज आंकड़ों से काफी अधिक चल-अचल संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं।

See also  बेगूसराय में जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Tejashwi Yadav के एक वोटर कार्ड को पटना SDO ने बताया फर्जी, कहा-ये अपराध है,16 अगस्त तक करें जमा
महंगी गाड़ी, गहने, कई जिलों में जमीन
डीएसपी संजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एसवीयू को बेगूसराय में 23.50 लाख रुपये मूल्य के खेती योग्य 4 प्लॉट, खगड़िया में 20 लाख रुपये का एक प्लॉट और समस्तीपुर में 12 लाख रुपये मूल्य के बूखंड में निवेश के दस्तावेज मिले। वहीं, एक महिंद्र एसयूवी गाड़ी और एक बाइक को बरामद किया गया।

निशिकांत दुबे उनके बेटे कनिष्ककांत और मनोज तिवारी के खिलाफ FIR, पाबंदी के बावजूद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में VVIP दर्शन करने का मामला
डीएसपी और उनकी पत्नी के नाम से एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई में भी कई खातों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान एसवीयू को 38 लाख रुपये मूल्य के जेवरात भी मिले हैं। संजीव कुमार साल 1994 में सरकारी सेवा में आए थे।

See also  चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड पर दिया जवाब, RJD ने पूछा- कैसे बने 2 EPIC
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now