West Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में पहली बार BJP सरकार,शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के CM, दिलीप घोष समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2026

West Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में पहली बार BJP सरकार,शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के CM, दिलीप घोष समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ

डेस्कः शनिवार को पश्चिम बंगाल को नया मुख्यमंत्री मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सीएम पद की शपथ ली। आजादी के बाद पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है। उसने ममता बनर्जी के शासन को खत्म किया है। शुभेंदु के साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने। शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।निसिथ प्रमाणिक बंगाल के माथाभांगा सीट से BJP विधायक हैं। बीजेपी नेता क्षुदिराम टुडू रानीबांध विधानसभा से चुनाव जीते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर बीजेपी के सबसे बुजुर्ग 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। उन्होंने कार्यकर्ता के पैर छुए और उन्हें गले लगाया।नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनता का अनोखे अंदाज में अभिवादन किया।

See also  बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में छेड़छाड़ का मामलाः DC ने मुख्य प्रबंधक पर की कार्रवाई

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now