झारखंड के तीन दुश्मन:RJD-JMM और कांग्रेस, बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या, चंपाई का किया गया अपनाम-जमशेदपुर में बोले PM मोदी

झारखंड के तीन दुश्मन:RJD-JMM और कांग्रेस, बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या, चंपाई का किया गया अपनाम-जमशेदपुर में बोले PM मोदी

जमशेदपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी बारिश और खराब मौसम के बाद भी जमशेदपुर के गोपाल मैदान पहुंचे और जमकर कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी पर हमला बोला। उन्होन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बिना नाम लिया उनकी सरकार को जमकर घेरा। बांग्लादेशी घुसपैठ, चंपाई सोरेन, मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास और नौकरी के लिए हुए बहाली प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की मौत पर सरकार को जमकर सुनाया।

वंदे भारत के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले PM मोदी-‘देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी समाज और गरीब’
उन्होने कहा अपने अभिभाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि जमशेदपुर, झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं JMM, RJD और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही…ये JMM वाले जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।”

- Advertisement -
LD-advertisement

इसके बाद प्रधानमंत्री ने राज्य के गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन, आरजेडी-जेएमएम और कांग्रेस। कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। कांग्रेस ने दिल्ली में बैठकर राज किया और आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया। जेएमएम ने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई और आज वो किसके साथ बैठे है। ये आदिवासियों के जंगल-जमीन पर कब्जा करने चाहते है। आज झारखंड की सबसे बड़ी समस्या बांग्लादेशी घुसपैठ है। दो दिन पहले ही हाईकोर्ट ने इसपर अपनी बातें कही। जेएमएम इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। झारखंड और संताल के लिए सबसे बड़ी समस्या घुसपैठ है। संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है, घुसपैठिये जमीन पर कब्जा कर रहे है। बेटियों के साथ अत्याचार की घटना बढ़ रही है। इन घुसपैठियों के कारण झारखंड के नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे है। जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिग्या के लोगों के साथ खड़े है। इसके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंदर भी घुस गए है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योकि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। अगर किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है तो तुष्किरण उसका एजेंडा बन गया है। जेएमएम और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए, ये मजहब के नाम पर वोट बैंक बनाते है। इनको रोकने के लिए झारखंड के नागरिक को एकजुट होकर बीजेपी को मजबूत करना होगा। जेएमएम सरकार का 5 साल का सरकार इसका सबूत है कि वोट लेने के लिए आदिवासी समाज का इस्तेमाल करते है। झारखंड के लोग पूछ रहे है कि चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं है क्या, क्या वो गरीब नहीं है क्या। इन्हे कुर्सी के लिए अपमानित करके हटाया गया। सीता सोरेन को अपने ही परिवार से अपमानित और बेदखल किया गया। इसका जवाब हर झारखंडी देगा। झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ, ये सब भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई। इस देश की सबसे बेईमान पार्टी और भ्रष्ट परिवार कांग्रेस है। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वही से निकलती है, जेएमएम वाले भी वही से लेते है। कांग्रेस का नाम है स्कूल ऑफ करप्शन। 5 साल में जेएमएम सरकार ने जल, जंगल जमीन में जमकर भ्रष्टाचार किया है।

- Advertisement -
royal-soler-new


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बिना नाम लिए प्रधानमंत्री ने जमीन घोटाला में मिली उन्हे जमानत पर तंज करसे हुए कहा कि इन्होने सेना की जमीन तक को नहीं छोड़ा। मुझे लोग बता रहे थे कि यहां लोगों को बोर्ड लगाना पड़ता है कि ये जमीन बिकाउ नहीं है, जमशेदपुर तक ये हाल पहुंच चुके है। इन लोगों की चलन चली की बेला है। इन लोगों ने बीजेपी वालों पर झूठे मुकदमें लाद दिये है। यहां भर्ती परीक्षा के नाम पर 15 नौजवान की जान चली गई। इस सरकार की गलत व्यवस्था के कारण अपनी जान गवां बैठी। सरकार संवेदनशीन होने की जगह जख्मों को कुदेरने में लगी हुई है। मै वादा करता हूं कि झारखंड में जब कुछ महीनों बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो इसकी जांच करेगी और जिम्मेदार लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा हर साल कराने का वादा किया लेकिन सरकार के संरक्षण में पेपरलीक करने वालों को जगह दिया जा रहा है। ऐसी सरकार को हमें यहां से हटाना ही होगा। गरीबों को झांसा देने के लिए पेट्रोल डीजल की योजना चलाई लेकिन दो महीने में ही इसे बंद कर दिया गया। अब ये महिलाओं बहलाने के लिए पैसे देने के नाम पर नये नये तिकरम अपना रही है। मंईया सम्मान के नाम पर महिलाओं से 300-300 रुपये मांगे जा रहे है, अबुआ आवास के नाम पर 25-25 हजार रुपये मांगे जा रहे है। केंद्र की योजनाओं के नाम पर भी पैसे लिये जा रहे है। झारखंड की जनता झारखंड के विकास के लिए वोट करेगी।
जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी श्रडड को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं।

JMM के अंदर कांग्रेस का भूत घुस गया

पीएम मोदी ने कहा- ‘जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल जेएमएम का भी हो रहा है।

मोदी बोले- देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी है-कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-‘जेएमएम और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। इस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार।’

JMM ने ‘कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन’ से ट्रेनिंग ली

पीएम मोदी ने कहा- ‘भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं। ये जेएमएम वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं- कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन। जेएमएम ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है- झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। जेएमएम सरकार ने जल, जंगल और जमीन… सबमें भ्रष्टाचार किया है।

झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन-जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘आकांक्षी जिला योजना के जरिए झारखंड के पिछड़े जिलों के विकास की चिंता पहली बार किसने की, भाजपा की सरकार ने। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत किसने की,भाजपा की सरकार ने। आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के विकास के लिए पूरे समर्पण और सेवाभाव से काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा- ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं… आप राज्य सरकार में भाजपा को मौका दीजिए… झारखंड के विकास के लिए भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं -जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी आरजेडी झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये जेएमएम वाले जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।

लोकसभा चुनाव में विपक्ष को मिला जवाब

प्रधानमंत्री ने कहा-‘ आज देश के दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है। आज युवाओं का भरोसा मोदी पर है, मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। बीते लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष मोदी को हराने के लिए बेचैन था। पूरी जमात, बड़े-बड़े षड़यंत्र, बड़ी-बड़ी साजिशें, झूठ की इतनी बड़ी मशीनरी, देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें, लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा।’ पीएम मोदी ने कहा- ‘मैं आपके इस प्यार और आशीर्वाद के लिए भी आपका धन्यवाद करता हूं। झारखंड और भाजपा का रिश्ता… सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता दिल का है, ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है। ’

कोई भी रुकावट झारखंड से अलग नहीं सकती-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा -‘बारिश कितनी ही तेज क्यों न हो, रुकावटें कितनी ही ज्यादा क्यों न हो, लेकिन कोई भी रुकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती है। पीएम ने कहा-‘मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जा सकता हूं, इसलिए सड़क मार्ग से ही आप सबके दर्शन करने पहुंच गया। क्रांति और बलिदानों की ये धरती, भगवान बिरसा मुंडा के तप, त्याग और आशीर्वाद की ये धरती… मैं झारखंड की इस महान धरती को प्रणाम करता हूं।’ उन्होंने कहा -‘ आज करमा पूजा के उमंग के बीच यहां आने से पहले मुझे झारखंड को विकास की कई बड़ी सौगात देने का सौभाग्य भी मिला। मैं आप सबको करमा पर्व की बधाई देता हूं। आज झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के जरिए पक्के घर भी मिले हैं। इनमें से ज्यादातर घर मेरी माताओं-बहनों के नाम पर हैं।’ आज आपका ये भाई करमा पर्व के अवसर पर अपनी बहनों को अपने पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now