झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

रांचीः झारखंड में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। पिछले दो-तीन दिनों से लोगों को दोपहर में तेज धूप के साथ ठंड से राहत मिली है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच 26 जनवरी को एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। वहीं, अगर हम 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस के दिन मौसम की बात करें तो सुबह में कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दिन चढ़ते ही आसामान साफ हो जाएगा. इस दौरान पूरे दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आदिवासी और हिंदू समाज अलग नहीं, सरना पूजा पद्धति का नाम, इसे अलग धर्म के रूप में देखना समाज को तोड़ने जैसाः मोहन भागवत
26 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना
दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तर भारत में मौसम की स्थिति खराब हो गयी है। कई इलाकों में बारिश हो रही है। दो-तीन दिनों बाद झारखंड पर भी इसका असर पड़ सकता है। 26 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसके बाद झारखंड के मौसम में बदलाव संभव है।

हजारीबाग में सरस्वती विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
29 और 30 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में 29 और 30 जनवरी को सुबह कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कांके का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। चाईबासा जिला सबसे गरम रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।

UGC गाइडलाइन को लेकर छिड़ी बहस में कूदे निशिकांत दुबे-कहा-PM मोदी के रहते सवर्ण जाति को …
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर- अधिकतम- न्यूनतम
रांची- 26.1 10
जमशेदपुर- 30 11.2
मेदिनीनगर-29.4 8.7
बोकारो-28.1 9.1
चाईबासा-31.8 10.2
खूंटी-27.2- 6.4
लातेहार-22- 11.9
लोहरदगा-26.5 6.8
हजारीबाग-26.2 7.7
देवघर-27 10.6
पाकुड़-26.6 10.6
सरायकेला-30.7 9.7

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now