100 Most Powerful People in India 2026:देश के100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में हेमंत सोरेन भी शामिल

100 Most Powerful People in India 2026:देश के100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में हेमंत सोरेन भी शामिल

डेस्कः इंडियन एक्सप्रेस ने देश के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। 2026 के सबसे ताकतवार लोगों की सूची में लगातार 12वें साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बने हुए है। तीसरे नंबर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और चौथे नंबर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह है। आश्चर्यजनक रूप से केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल पांचवे नंबर पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 20 वें और गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जयशाह 22वें सबसे शक्तिशाली शख्सियत बने है।

ie100 1

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रांची की खराब सड़क को लेकर जताई चिंता, कहा-मंत्री जी, बहुत गड्ढे हैं, ठीक करा दें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 9वें नंबर पर बने हुए है। टॉप-20 में राहुल गांधी के अलावा विपक्ष की ओर से सिर्फ ममता बनर्जी का नाम है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 21 वें स्थान पर है। टॉप टेन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल है। NSA अजीत डोभाल 29वें नंबर पर है। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर 74, क्रिकेटर विराट कोहली 75 और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 81वें नंबर पर है।प्रियंका वाड्रा इस सूची में 35वें नंबर पर है। एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दी ओवैसी 55वें नंबर पर है। योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, हिमंता बिस्व सरमा भी टॉप 100 की लिस्ट में शामिल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल 63वें पायदान पर थे इस बार वो 84वें नंबर पद चले गए है।बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 70 और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 71वें नंबर पर है।

See also  झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक, प्रगति से खुश CM ने बढ़ा दी पंजीयन करने की तारीख

Indian Express Power List 2026 1

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका, स्पेशल ब्रांच ने भेजी रिपोर्ट, सुरक्षा को लेकर अलर्ट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रैकिंग में इस साल गिरावट आई है। 2025 में वो 40वें नंबर पर थे, इस बार उनकी रैकिंग गिरकर 92वें नंबर पर आ गई है। हालांकि 2024 में उनकी रैकिंग 93वीं थी। 2025 में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने थे। 2024 का साल उनके लिए राजनीतिक चुनौतियों का साल रहा था। जनवरी में कथित जमीन घोटाले में ईडी ने उनको अरेस्ट किया था बाद में जमानत पर छूटकर वो जेल से बाहर आये। इसके बाद नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने बंपर जीत हासिल की। उनकी पार्टी ने सबसे ज्यादा 34 विधानसभा सीट जीती थी और उनके गठबंधन को 56 सीटें आई। झारखंड में पहली बार किसी ने इतने बड़े बहुमत से सरकार बनाई। इसलिए 2025 की उनकी रैंकिंग में जबदस्त उछाल आया। हालांकि 2026 में भी वो देश के सबसे शक्तिशाली शाख्सियत बनें हुए है लेकिन उनकी रैकिंग में गिरावट आई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्होंने 2025 विधानसभा में अपने गठबंधन को बड़ी जीत दिलाई थी उनकी रैकिंग में गिरावट और हेमंत सोरेन की रैकिंग में गिरावट को लेकर सवाल उठ रहे है।

See also  जेएमएम ने राष्ट्रपति को भेजा पीएम मोदी के खिलाफ त्राहिमाम संदेश, हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने का आरोप

WhatsApp Image 2026 03 29 at 12.22.56 PM

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू की नई टीम का गठन, अमर बाउरी, नीलकंठ मुंडा, गीता कोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इंडियन एक्सप्रेस ने माना है कि हेमंत सोरेन झारखंड के सबसे लोकप्रिय शख्सियत है। सबसे शक्तिशाली सूची में शामिल करने को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि कानूनी लड़ाई के चलते पद छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापसी करते हुए, वे राज्य के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों में से एक बने हुए हैं, खासकर आदिवासी आबादी के बीच। अपने दूसरे कार्यकाल में, उन्होंने महिलाओं, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं के साथ झारखंड को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है।
शक्तिशाली प्रदर्शन:
केंद्रीय एजेंसियों की जांच और अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन जैसी राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, हेमंत ने पार्टी और सहयोगियों के बीच अपने नेतृत्व को मजबूत किया है। पिछले साल जेएमएम की बागडोर संभालने के बाद से, उन्होंने सत्ताधारी सहयोगियों के बीच एकता बनाए रखने में सफलता हासिल की है।
आगे क्या:
जेएमएम के भाजपा के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच, हेमंत ने संकेत दिया है कि पार्टी अपना अलग रास्ता अपनाएगी। उन्होंने एक व्यापक सामाजिक न्याय एजेंडा की रूपरेखा तैयार की है, जिसका विस्तार झारखंड से आगे ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम तक “आदिवासी पहचान की राजनीति” के आधार पर करने की उम्मीद है। उन्होंने झारखंड को हरित औद्योगिक विकास और महत्वपूर्ण खनिजों के केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

See also  Hemant Soren से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की होटवार जेल में मुलाकात, कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने पर चर्चा!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now