हजारीबाग में सरस्वती विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2026

हजारीबाग में सरस्वती विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

डेस्कः हजारीबाग जिले के केरेडारी में शनिवार शाम सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

आदिवासी और हिंदू समाज अलग नहीं, सरना पूजा पद्धति का नाम, इसे अलग धर्म के रूप में देखना समाज को तोड़ने जैसाः मोहन भागवत

दरअसल,मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में झड़प में बदल गया। घटना में एक बच्चा समेत सात लोग घायल हो गये हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। बेलतू गांव के ग्रामीण सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए रानी तालाब की ओर जा रहे थे। विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे बज रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जतायी।

See also  घर में सोई महिला से हैवानियत, पहले हवस मिटाया फिर मार डाला; वारदात से सनसनी

UGC गाइडलाइन को लेकर छिड़ी बहस में कूदे निशिकांत दुबे-कहा-PM मोदी के रहते सवर्ण जाति को …
डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद
डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। इसके बाद पत्थरबाजी होने लगी। घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की बतायी जा रही है। सूचना मिलने पर केरेडारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
क्या कहना है एसपी का
हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए एक राउंड आंसू गैस का प्रयोग किया गया।फिलहाल स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन सतर्क है।

See also  रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर तक लगा लंबा जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now