Bihar Board 10th Results: मैट्रिक परीक्षा में 492 नंबर के साथ पुष्पांजलि-समरीन बनीं स्टेट टॉपर, 81.79% छात्र पास

Bihar Board 10th Results: मैट्रिक परीक्षा में 492 नंबर के साथ पुष्पांजलि-समरीन बनीं स्टेट टॉपर, 81.79% छात्र पास

PATNA: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें छात्राओं का दबदबा रहा। जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की समरीन प्रवीण ने 492 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया। कुल 81.79% छात्र सफल हुए, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा।मैट्रिक परीक्षा परिणाम में गयाजी जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के 6 विद्यार्थियों ने राज्य की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है।

100 Most Powerful People in India 2026:देश के100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में हेमंत सोरेन भी शामिल

मैट्रिक परीक्षा में इस साल भी छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है। टॉपर्स की सूची में भी बेटियों का शानदार प्रदर्शन दिखा, जिससे एक बार फिर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की।इस वर्ष कुल 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। कुल मिलाकर 81.79% परीक्षार्थी पास हुए हैं, जो बिहार बोर्ड के अच्छे परिणामों में गिना जा रहा है।रिजल्ट को शिक्षा मंत्री Sunil Kumar ने जारी किया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष Anand Kishor भी मौजूद रहे।मैट्रिक परीक्षा में इस बार 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच राज्यभर के 1762 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

See also  SBI घोटाला में ED की कार्रवाई: पूर्व बैंक मैनेजर की 97.02 लाख की संपत्ति जब्त

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका, स्पेशल ब्रांच ने भेजी रिपोर्ट, सुरक्षा को लेकर अलर्ट
इस वर्ष बिहार टॉप-10 सूची में जिले के 6 विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर गयाजी का मान-सम्मान बढ़ाया है। परिणाम घोषित होते ही पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया। अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों में जश्न का माहौल है।गयाजी के होनहार छात्रों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। टॉप-10 में जगह बनाने वाले छात्रों में संगम कुमार ने 485 अंक (97%) प्राप्त कर राज्य में 6वां स्थान हासिल किया। वह हाई स्कूल अमारूत के छात्र हैं।वहीं, शुभम राज दांगी (अशोक उच्च विद्यालय, परैया) ने 484 अंक (96.8%) के साथ 7वां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रीमा कुमारी (एसबी विद्या मंदिर, गुरारू), गुड़िया कुमारी (अशोक उच्च विद्यालय) और आदित्य कुमार (हाई स्कूल, बोधगया) ने 483 अंक (96.6%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से 8वां स्थान हासिल किया।जबकि, सुमित कुमार (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमरी चट्टी) ने 482 अंक (96.4%) के साथ 9वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इन छात्रों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, bsebexam.com और matricbiharboard.com पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
इंटरनेट न होने पर छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए BIHAR10 ROLLNUMBER टाइप कर 56263 पर भेजना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर स्कोरकार्ड आ जाएगा।
लगातार 8वीं बार बना रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे बोर्ड की तेज और पारदर्शी व्यवस्था फिर साबित हुई है।

See also  Ramoji Group के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिया शोक संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now