बिहार में मौसम का मिजाज बदला, फरवरी में गर्म हुई रात, 15 साल का रिकार्ड टूटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2026

बिहार में मौसम का मिजाज बदला, फरवरी में गर्म हुई रात, 15 साल का रिकार्ड टूटा

पटनाः बिहार में पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कुछ स्थानों पर झोंके के साथ हवा चलने की संभावना है। सुबह-शाम हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम शुष्क बने होने के साथ धूप के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

PM मोदी की मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत,5 महीने बाद जेल से आएगा बाहर,देशद्रोह सहित 3 मामले थे दर्ज
पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस
पटना का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस एवं 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 9.7 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज सबसे ठंडा स्थान रहा। जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस 15 वर्षों के दौरान सबसे अधिक दर्ज किया गया।
नौ सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 9.7-16.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा।
इसके कारण उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर                   अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना                            27.0                            14.8
गया                              27.2                             11.8
मुजफ्फरपुर                  25.8                             14.3
भागलपुर                       26.8                             11.9

See also  बिहार में अगले 5 दिन तक शीतलहर का कहर, ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now