सुदेश महतो की AJSU ने किये संगठन में कई बदलाव, प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष और संजय मेहता केंद्रीय महासचिव बनाए गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

सुदेश महतो की AJSU ने किये संगठन में कई बदलाव, प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष और संजय मेहता केंद्रीय महासचिव बनाए गए

रांचीः अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही सुदेश महतो की आजसू पार्टी ने संगठन में कई बदलाव किये है। सुदेश महतो के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने पार्टी के संगठन का विस्तार किया है। झारखंड आंदोलनकारी और प्रवीण प्रभाकर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हे पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव और जयराम महतो के पुराने साथ संजय मेहता को पार्टी का केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

झारखंड में सेल्फी का चक्कर पर गया महंगा, वाटर फॉल में बहा परिवार, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
इसके साथ ही बसंत महतो, कुमुद वर्मा और चंद्रशेखर सिंह छोटू को पार्टी का केंद्रीय सचिव नियुक्ति किया गया है। मुन्नू अख्तर को हजारीबाग का जिला सचिव बनाया गया है। ऋतुराज शाहदेव को छात्रसंघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मोहम्मद कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी तथा संजय साहू को रांची जिला सचिव नियुक्ति किया गया है।

See also  एसिड अटैक में घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से किया गया दिल्ली शिफ्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now