बिहार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में एक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2026

बिहार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में एक की मौत

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई है। मंगलवार देर रात गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए हिंसक झड़प के दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। इस घटना में गोली लगने से 60 वर्षीय जगतवीर राय की मौत हो गई, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बिहार में महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिली लाश, पुलिस विभाग में हड़कंप
मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार एक नाबालिग से जुड़े मामले में POCSO कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसी के अनुपालन में गायघाट थाना पुलिस असिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी।आरोपी को पकड़ने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

धोनी ने 7 नंबर की जर्सी छोड़ी,सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस में बढ़ी बेचैनी
मृतक के पड़ोसी अजय राय ने रात के 12 बज रहे थे। सभी लोग घर में सो रहे थे।इसी दौरान गायघाट थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में घर के पीछे से घुस गए।बिना कारण बताए तलाशी लेने लगी।जब हमने विरोध किया तो गाली-गलौज की गयी। जबरन थाना ले जाने लगा। जब मेरे घर वाले चोर-चोर का हल्ला किया तो पुलिस वाले घर से बाहर भाग गए।
स्थिति तनावपूर्ण: राजद नेता प्रभात किरण ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जगतवीर राय ने देर रात घर में प्रवेश का विरोध किया था। इसी से नाराज होकर दरोगा ने कथित तौर पर उन्हें नजदीक से गोली मार दी। घटना के बाद असिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
एसपी और डीएसपी कर रहे कैंप: ग्रामीण एसपी और डीएसपी पूर्वी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।इलाके में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।हमले में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

See also  Live: जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद संसद में आज क्या हो रहा है? राज्यसभा और लोकसभा हंगामे के बाद स्थगित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now