Eid Ul Fitr 2026: इमारत ए शरिया ने किया ऐलान,आज नजर नहीं आया चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2026

Eid Ul Fitr 2026: इमारत ए शरिया ने किया ऐलान,आज नजर नहीं आया चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

डेस्कः 19 मार्च को रमजान का 29वां दिन था और भारत में चांद नजर नहीं आया। शव्वाल का चांद नहीं देखे जाने के बाद इमारत ए शरिया ने भारत में 21 मार्च को ईद मनाए जाने की घोषणा कर दी है। लोग अपनी नग्न आंखों से या दूरबीन की मदद से आसमान में शव्वाल का चांद तलाशने में जुटे रहे। हालांकि, खराब मौसम होने पर टेलीस्कोप का इस्तेमाल भी किया गया। लेकिन आज चांद देखने में सफलता नहीं मिली।

सऊदी अरब में बुधवार को ईद का चांद नहीं देखा जा सका, इसलिए वहां अब गुरुवार की जगह शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। इसके साथ ही, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी शुक्रवार, 20 मार्च को ही ईद मनाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईद, सरहूल और रामनवमी को लेकर की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

इस्लामी परंपरा के अनुसार, चांद देखना एक धार्मिक प्रक्रिया है। मुस्लिम समुदाय पैगंबर मोहम्मद की दी गई सीख का पालन करता है। नियम के मुताबिक, चांद देखकर ही रोजा शुरू किया जाता है और महीने के आखिर में चांद देखकर ही रोजा खोला जाता है। अगर चांद दिखता है तो रमजान खत्म होता है और अगले दिन ईद होती है, वरना 30 दिन पूरे किए जाते हैं।

See also  जयराम महतो की जान का खतरा! JLKMके केंद्रीय सचिव ने Z + सुरक्षा के लिए गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

चांद का दिखना भौगोलिक स्थिति (Geography), मौसम और टाइम जोन पर निर्भर करता है। यही कारण है कि सऊदी अरब और भारत में अक्सर अलग-अलग दिनों पर ईद मनाई जाती है। आमतौर पर भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद होती है, हालांकि कई बार दोनों जगह एक ही दिन भी त्योहार मनाया गया है। सऊदी अरब का महत्व इसलिए ज्यादा है क्योंकि वहां मक्का और मदीना जैसी इस्लाम की सबसे पवित्र मस्जिदें हैं।

इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है। इसमें हर महीना नए चांद के साथ शुरू होता है। नए चांद को अरबी में ‘हिलाल’ कहते हैं। लूनर कैलेंडर के महीने 29 या 30 दिन के होते हैं। हालांकि आजकल एस्ट्रोनॉमिकल कैलकुलेशन का इस्तेमाल बढ़ रहा है, लेकिन आज भी परंपरा के तौर पर चांद को आंखों से देखना ही सबसे विश्वसनीय माना जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now