रांचीः झारखंड में बहुचर्चित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने पुलिस रिमांड के दौरान एसीबी के सामने बड़ा खुलासा किया है। सिंघानिया ने पूछताछ के दौरान बताया है कि इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड तत्कालीन उत्पाद सचिव और निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे थे। उन्हीं के नेतृत्व में झारखंड में छत्तीसगढ़ का शराब मॉडल लागू कराने की साजिश रची गयी थी।
पुलिस अधिकारी मोबाइल के डीपी में नहीं लगा पाएंगे पत्नी और बच्चों की तस्वीर, DIG ने जारी किया आदेश
पूछताछ में सिंघानिया ने बताया कि इस साजिश में अरूण पति त्रिपाठी भी शामिल थे, जिन्हे सीएसएमसीएल के माध्यम से सलाहकार नियुक्ति किया गया था। इसके बाद झारखंड में एफएल-10 थोक लाइसेंस नीति लागू की गयी, ताकि छत्तीसगढ़ की एजेंसियों को लाभ मिल सके। सिंघानिया ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे इस घोटाले के मुख्य केंद्र बिंदु थे। शराब के हर कार्टून पर 300 से 600 रुपये तक की अवैध वसूली की गई। इस पूरे रैकेट से विनय चौबे को लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये की अवैध घूस दी गई।
लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार किया गया बरामद
इन डिस्टिलरियों से आपूर्ति की गई शराब के हर कार्टून पर 300 से 600 रुपये तक की अवैध वसूली की गई। सिंघानिया के मुताबिक, इस पूरे रैकेट से विनय चौबे को लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये की अवैध घूस दी गई, जो त्रिपाठी के माध्यम से उन तक पहुंचाई गई। घोटाले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि टेंडर की शर्तों को जानबूझकर एक विशेष सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए बदला गया।
पुरी के जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, 600 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर, आज फिर होगी यात्रा
पूरी योजना चौबे की निगरानी में संचालित हुई, जिससे झारखंड की उत्पाद व्यवस्था को कथित तौर पर एक मुनाफे की मशीन में बदल दिया गया। सिंघानिया का बयान जांच एजेंसियों के लिए एक अहम मोड़ साबित हो रहा है और अब विनय चौबे इस पूरे मामले के केंद्र में आ चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
ईशान किशन ने विदेश में भोजपुरी गाने पर किया डांस, रिक्शे पर सवारी कर मचाय धमाल
एसीबी ने बुधवार को रायपुर के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया से पूछताछ में प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए उगाही के साथ-साथ टेंडर हासिल करने में अनुचित तरीके से नियम डालने में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे की भूमिका पर सवाल पूछे। साथ ही अवैध तरीके से उगाही की राशि व प्लेमसेंट एजेंसियों को काम मिलने के बदले पैसों के लेन-देने का साक्ष्य जुटाने में भी एसीबी लगी थी।
‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
इससे पहले प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए हर दुकान में मैनपावर सप्लाई में अपने लोगों को रखकर वसूली व एमआरपी से अधिक शराब बिक्री में उगाही से जुड़े सवाल एसीबी ने पूछे। प्लेसमेंट एजेंसियों को छद्म तरीके से चलाने के विषय में भी एसीबी ने सवाल पूछे। रायपुर के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया की भूमिका के बारे में मार्शन इनोवेटिव के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह ने रिमांड के दौरान जानकारी दी थी।




