पटना से अररिया जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2025

पटना से अररिया जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

डेस्कः मधुबनी जिले के एनएच-27 पर सुपौल से पहले भुतहा-झिटकी के बीच शनिवार की सुबह बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। पटना से अररिया जा रही बस ने सड़क पर खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हाइदे में ड्राइवर और खलासी समेत 20 यात्री घायल हो गए है, जिन्हे निर्मली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ईशान किशन ने विदेश में भोजपुरी गाने पर किया डांस, रिक्शे पर सवारी कर मचाय धमाल
यह हादसा मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी के बीच एनएच-27 पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पटना से अररिया के सिकटी जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार चालक, खलासी और सभी 20 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों और निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल (SDH) के कर्मियों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।जिनमें से अधिकतर अररिया, पटना, छपरा और सुपौल के निवासी हैं।

See also  कृषि कार्यालय का बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार,दुकान के लाइसेंस के नाम पर ले रहा था घूस

बिहार में बदमाशों ने तीन भाईयों को मारी गोली, एक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर
निर्मली SDH में डॉ. प्रदीप कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों में पटना निवासी राजेंद्र महतो (56), सूरज कुमार (28), छपरा निवासी नीरज प्रसाद (35), अररिया निवासी एमडी शहनाज (19), पारो देवी (60), पुनिया देवी (60) और करजाइन निवासी अजय कुमार (29) को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में सुपौल के करजाइन निवासी ज्योति कुमारी (26), कार्तिक कुमार (7), अररिया के गॉड कुमार (26), पूजा कुमारी (25) और अन्य शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now