लातेहार में लेवी मांगने आये उग्रवादियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, एक की मौत, दो को किया पुलिस के हवाले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2025

लातेहार में लेवी मांगने आये उग्रवादियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, एक की मौत, दो को किया पुलिस के हवाले

लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक ईट भट्ठा पर लेवी मांगने आये उग्रवादियों की मजदूरों और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसमें एक उग्रवादी की मौत हो गई और दो अन्य उग्रवादियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा।

विधवा का बकाया नहीं दे रहे और रेवड़ियां बांट रही सरकार, क्यों नाराज हुआ झारखंड HC
सोमवार देर रात करीब आठ की संख्या में पहुंचे उग्रवादी लेवी मांगने के लिए ईट भट्ठा पर पहुंचे और मजदूरों से मारपीट करने लगे। मारपीट के साथ साथ उग्रवादियों ने डराने के लिए फायरिंग भी की। इसी बीच एक उग्रवादी बाइक से फरार होने लगा। मौका देखकर वहां मौजूद उग्रवादियों पर टूट पड़े और पिटाई शुरू कर दी। मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी पड़ता देख अन्य उग्रवादी वहां से भागने लगे। ग्रामीणों की पिटाई में उग्रवादी संगठन का कमांडर अभय नायक उर्फ किशोर बुरी तरह घायल हो गया।

खाना में आलू-सोयाबीन के साथ चूहा मिलने पर भड़के छात्र, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रांची कैंपस में पूरी रात छात्रों ने काटा बवाल
इसी बीच पुलिस को उग्रवादियों के ईट भट्ठा पर होने की जानकारी मिल गई। पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। अभय नायक के साथ दो अन्य उग्रवादियों को अपने हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अभय नायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभय नायक पर कई आपराधिक मामले दर्ज था, वो जिला बदर घोषित था। क्षेत्र में दहशत बनाकर लोगों से रंगदारी वसूलना इसका मुख्य धंधा था। उसके आतंक से लोग परेशान रहते थे। बताया जाता है कि वह कई बार जेल भी जा चुका था। जेल से निकलने के बाद वह फिर से उग्रवादी संगठन में शामिल होकर रंगदारी वसूलने के काम में लग गया था।

See also  अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 242 यात्रियों से भरा एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, पूर्व CM भी थे सवार, देखे क्रैश का LIVE वीडियो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now