नेमरा में हेमंत सोरेन से मिलने आ रहे हैं ग्रामीण, मां रुपी सोरेन और भाई बसंत के साथ इस तरह हो रही बात..

hemant soren nemara

नेमराः दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने गांव नेमरा में ही । नेमरा और आस -पास के सैकड़ों गांवों से लोग आकर हेमंत सोरेन से मिल रहे हैं । गुरुजी के घर के बरामदे में मां रुपी सोरेन के साथ हेमंत सोरेन बैठ कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं । स्थानीय लोग शोक की इस घड़ी में दिलासा दे रहे हैें गुरुजी से जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं । साथ ही गुरुजी की अंत्येष्ठि के बाद होने वाले नहान-खान, दसकर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर चर्चा हो रही है ।


WhatsApp Image 2025 08 06 at 20.51.36

भाई बसंत सोरेन भी हेमंत के साथ बैठे नजर आ रहे हैं । नेमरा में पूरी संताली परंपरा के साथ क्रिया कर्म हो रहा है । हेमंत सोरेन एक धोती का इस्तेमाल कर रहे हैं । खाने-पीने सहित तमाम चीजों का खास खयाल रखा जा रहा है । दिशोम गुरु के गांव नेमरा में हेमंत सोरेन साथ ये मुलाकात आदिवासी समाज की सामूहिकता का प्रतीक है । नेमरा में अनुभवी ग्रामीण दस कर्म और श्राद्ध को लेकर जो रिवाज चले आ रहे हैं उसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं । हेमंत सोरेन भी अपने भाई बसंत सोरेन और मां रुपी सोरेन के साथ सभी के साथ सलाह मशविरा करते हुए दिख रहे हैं । मां रूपी सोरेन परिवार की सबसे बुजुर्ग हैं….इसलिए उनकी इजाजत के बिना किसी भी तरह का काम नहीं हो रहा है ।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 20.51.37

WhatsApp Image 2025 08 06 at 20.51.37 1

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों और गुरुजी के चाहने वालों को दसकर्म और श्राद्ध के बारे में जानकारी साझा की है । उन्होंने पूरे नेमरा के फैसले को मानने का फैसला किया है…गांव के बड़े बुजुर्ग जैसा कह रहे हैं मेंत सोरेन भी उसी तरह से काम करते हुए दिखे । अपने लोगों के अलावा हेमंत सोरेन से पार्टी के नेता, मंत्रियों और विधायकों का भी मिलना लगा है  । खासतौर से शिबू सोरेन के पुराने साथी हेमंत सोरेन से मिलकर उनके साथ अपने दुख साझा कर रहे हैं ।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 20.51.39

शिबू सोरेन के निधन के बाद पांच अगस्त को नेमरा के उनके गांव में अंत्येष्ठि हुई । हजारों लोग दिशोम गुरु को अंतिम जोहार कहने के लिए पहुंचे थे । नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत देश भर से बड़ी संख्या में जाने-माने लोग नेमरा में पहुंच दिशोम गुरु को अंतिम जोहार कहा ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now