ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 %टैरिफ,रूस के साथ तेल डील से बौखलाहट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2025

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 %टैरिफ,रूस के साथ तेल डील से बौखलाहट

डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है।इससे पहले ट्रंप ने भारत के लिए 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था।अब भारत पर अमेरिका का कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है। ये टैरिफ इसी महीने 27 अगस्त से लागू होगा। 24 घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी।

भारत ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया करारा जवाब, टैरिफ के आगे सरेंडर से इनकार
अमेरिका की तरफ से कहा गया कि यह फैसला भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद के जवाब में लिया गया है।इससे पहले अमेरिकी की तरफ से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और पेनल्टी की घोषणा की गई थी। इसके पीछे की वजह ट्रंप ने रूस से तेल खरीदना बताया था। टैरिफ भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर लागू होगा। हालांकि, वे वस्तुएं जो इस तारीख से पहले रवाना हो चुकी होंगी और 17 सितंबर 2025 से पहले अमेरिका पहुंच जाएंगी, उन्हें इस शुल्क से छूट मिलेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह टैरिफ अन्य सभी शुल्कों और टैक्स के अतिरिक होगा और कुछ खास मामलों में छूट भी दी जा सकती है।

See also  पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के एजेंट की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार बरहरवा से गिरफ्तार, बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को जान से मारने की थी योजना

बिहार में ‘डॉग बाबू’, मोनालिसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, FIR दर्ज

भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ पर आरोप लगाया कि वे भारत को अनुचित तरीके से ‘टारगेट’ कर रहे हैं, जबकि वे खुद रूस से जरूरी सामान आयात कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और तर्कहीन बताया है। मंत्रालय ने यह भी कहा, किसी भी बड़े देश की तरह भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। भारत ने यह भी याद दिलाया कि शुरू में अमेरिका ने रूस से भारत की खरीद का समर्थन किया था, ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिरता बनी रहे।

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को भेजा दूसरा नोटिस, दो दिन के अंदर वोटर आईडी जमा करने को कहा

See also  शादी में महिला डांसर से अश्लीलता, विरोध करने दुल्हन के भाई की हत्या

अमेरिका के द्वारा टैरिफ के संबंध में किए गए ऐलान के राहुल ने सोशल मीडिया में कहा, “ट्रंप का 50% टैरिफ़ आर्थिक ब्लैकमेल है. भारत को एक अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने का एक प्रयास है. प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कमज़ोरी को भारतीय जनता के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए.”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now