रांची : बोरियो से जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम की जेएमएम नेतृत्व से न तो दूरियां कम हुई है और न ही नाराजगी ही दूर हुई है। लोबिन ने अब जेएमएम से अलग होने की राह पकड़ ली है। लोबिन अब झारखंड बचाओं मोर्चा बनाने जा रहे है, इसको लेकर जल्द ही एलान किया जाएगा और टीम का गठन किया जाएगा।
पिछले चार सालों से जेएमएम नेतृत्व के खिलाफ बागी रूख रखने वाले लोबिन ने चंपाई सोरेन सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान नम्र रूख अपनाते हुए सरकार के समर्थन में वोट किया था। उस समय माना जा रहा था कि अब चंपाई के बहाने लोबिन एक बार फिर शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नजदीक आ जाएंगे। लोबिन ने उस दौरान चंपाई सोरेन सरकार के समर्थन में वोट देने के बाद कहा भी था कि उनकी नाराजगी हेमंत सोरेन से नहीं है, हेमंत सोरेन के साथ जो हुआ वो गलत है, हेमंत सोरेन की ये हालत उनके करीबी लोगों की वजह से हुआ है। मैने हेमंत सोरेन को ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए कहा भी था।
लोबिन हेम्ब्रम के नया संगठन बनाने के एलान के बाद अब ये स्पष्ट हो गया है कि उन्होने झारखंड मुक्ति मोर्चा और सोरेन परिवार से अपनी दूरी और बढ़ाने का फैसला कर लिया है।
विधायक लोबिन हेम्ब्रम की JMM नेतृत्व से नहीं हुई दूरियां कम, बनाएंगे अलग संगठन

Leave a Comment
Leave a Comment


