धनबाद के वासेपुर में देर रात चली गोली, फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर बबली को अपराधियों ने मारी गोली

धनबाद के वासेपुर में देर रात चली गोली, फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर बबली को अपराधियों ने मारी गोली

धनबादः वासेपुर में फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली को अपराधियों ने शुक्रवार रात गोली मारकर जख्मी कर दिया। बबली की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पहले उसे असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार की रात 12 बजे की है।

WhatsApp Image 2026 02 21 at 7.13.52 AM

लातेहार-लोहरदगा रोड़ पर बड़ा हादसा,ट्रक का टायर फटकर कार पर पलटा,LIC एजेंट की मौत,पत्नी बच्चा घायल
इकबाल अपने अंगरक्षक व ड्राइवर के साथ मस्जिद से पैदल अपने घर जा रहा था। तभी उन्हें संदेह हुआ कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। फहीम के मार्केट में इकबाल छिप गया, जबकि पीछा कर रहे लोगों की तलाश में उसके अंगरक्षक व ड्राइवर निकले। वासेपुर के अली नगर के पास बाइक सवार दो युवकों ने बबली को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसपर गोली चला दी। गोली बबली की पीठ में लगी। इसके बाद बाइक सवार अपराधी भूली की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर बैंक मोड़ के थाना प्रभारी और भूली ओपी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने खून समेत अन्य चीजों के सैंपल लिए। एक खोखा भी बरामद किया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now