सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने केके पाठक का आदेश पलटा, अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा स्कूल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2024

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार में सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आ रही है। जहां शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर स्कूलों के नये समय सारिणी का आदेश जारी किया है। राज्य में अब सरकारी स्कूल की अवधि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद केके पाठक के आदेश को बदल दिया गया है। केके पाठक ने स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया था। हालांकि जारी नोटिफिकेशन में शिक्षकों के लिए स्कूल के टाइमिंग का जिक्र नहीं किया गया है।

school time

See also  अखबारों पर क्यों फूटा बांग्लादेशी भीड़ का गुस्सा? मरते-मरते बचे 25 पत्रकार, 4 घंटे बाद रेस्क्यू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now